Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब की बिल लियाओ इनाम पाओ योजना ने कर अनुपालन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर स्थापित किया: हरपाल सिंह चीमा

Updated on Friday, July 12, 2024 18:38 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को बिल लियाओ इनाम पाओ योजना के तहत अवैध बिल जारी करने वाले विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई की घोषणा की, जिसके तहत कुल 7.63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया और 5.87 करोड़ रुपये पहले ही वसूल किए जा चुके हैं।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में योजना की सफलता पर प्रकाश डालते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बिलिंग विसंगतियों के लिए विक्रेताओं को जारी किए गए 1604 नोटिसों में से 711 का समाधान किया गया है और इस योजना से 123 नए जीएसटी पंजीकरण हुए हैं, जो बेहतर कर अनुपालन का संकेत है। चीमा ने कहा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 21 अगस्त, 2023 को शुरू की गई यह योजना उपभोक्ताओं को मेरा बिल ऐप के माध्यम से खरीद बिल अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करती है और इसे लोगों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली है, अब तक 91,719 बिल अपलोड किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक बिल लियाओ इनाम पाओ योजना के 2353 विजेताओं ने 1.37 करोड़ रुपये के पुरस्कार जीते हैं।

(SUBHEAD)

वित्त मंत्री ने राज्य के निवासियों से इस योजना में भाग लेना जारी रखने, खरीद बिलों को अपलोड करना जारी रखने और राज्य के कर ढांचे का समर्थन करने का आग्रह किया और कहा कि इस स्कीम के तहत 10,000 रुपये तक के मासिक पुरस्कार उपलब्ध हैं।  उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम उत्पाद, शराब, राज्य से बाहर की खरीद और बी2बी लेन-देन के बिल इस स्कीम के लिए अयोग्य हैं और ड्रॉ के लिए केवल पिछले महीने के बिलों पर विचार किया जाता है, जिससे निष्पक्षता और प्रभावशीलता सुनिश्चित होती है।

वित्त मंत्री ने कहा कि कराधान विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन कार्रवाइयों ने कर अनुपालन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के पंजाब के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है, जिसमें बिल लियाओ इनाम पाओ योजना इस प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। चीमा ने कहा, उपभोक्ताओं को मेरा बिल मोबाइल ऐप पर बिल अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करके, पंजाब सरकार की यह अनूठी पहल पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुपालन की संस्कृति को बढ़ावा देती है, जो अंततः कर व्यवस्था को और मजबूत करता है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X