Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए

Updated on Friday, July 12, 2024 18:37 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।  इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत द्वारा और  पंजाब विधान सभा, कल्याण समिति की ओर से समय-समय पर दिए गए निर्देशों के अनुसार बैकफिनको के निदेशक मंडल की 141वीं बैठक शुक्रवार को चेयरमैन बैकफिनको संदीप सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस बैठक के दौरान पंजाब सरकार द्वारा पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यक वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का राज्य के जरूरतमंद व्यक्तियों को अधिकतम लाभ प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

अधिक जानकारी देते हुए बैकफिनको के निदेशक मंडल के अध्यक्ष संदीप सैनी ने कहा कि प्रत्यक्ष ऋण योजना के तहत ऋण राशि 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए और वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि बैठक में निगम की शेयर पूंजी बढ़ाने संबंधी सरकार को सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। इससे पंजाब राज्य के शिक्षित बेरोजगारों को स्वरोजगार स्थापित करने के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त होंगे। श्री सैनी ने आगे कहा कि बैठक में कर्जदारों और निगम के हित में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस बैठक में बैकफिनको के वाइस चेयरमैन हरजिंदर सिंह सीचेवाल, कार्यकारी निदेशक बैकफिनको   सोना थिंद, सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग के अतिरिक्त सचिव अजय अरोड़ा और मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X