Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सुखबीर सिंह बादल ने श्री गंगानगर स्थित गुरुद्वारा प्रमुख के खिलाफ राष्ट्र विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने का मामला दर्ज करने की कड़ी निंदा की

Updated on Tuesday, July 09, 2024 19:43 PM IST

चंडीगढ़ | शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष  सुखबीर सिंह बादल ने आज उस तरीके की निंदा की , जिसमें  बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब, श्री गंगानगर (राजस्थान) के जत्थेदार तेजिंदर सिंह टिम्मा जोकि मुख्य सेवादार  हैं, उनके खिलाफ राष्ट्र विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया गया है, जबकि टिम्मा ने केवल सिख समुदाय के खिलाफ साम्प्रदायिक रूप से प्रेरित बयानों के खिलाफ चेतावनी दी थी।

जत्थेदार टिम्मा के खिलाफ दर्ज झूठे मामले को वापिस लेने की अपील करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा, किसी ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कोई मामला दर्ज नही किया जा सकता, जो केवल उन बयानों को बेनकाब करता है जो शांतिपूर्ण और देशभक्त सिख समुदाय की धार्मिक मान्यताओं और भावनाओं को आहत करने वाले और साम्प्रदायिक हिंसा के लिए भड़काऊ और उकसाने वाले बयानों को बंद करने का आहवाहन करता है।

(SUBHEAD)

बादल ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मामला वापिस लेने के लिए आवश्यक निर्देश देने की अपील करते हुए कहा, जत्थेदार टिम्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह साम्प्रदायिक नफरत और हिंसा के किसी भी कृत्य के खिलाफ हैं, फिर भी  उन तत्वों पर कार्रवाई करने के बजाय जो लगातार और बेशर्मी से अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित हमारे देशवासियों के खिलाफ भड़काउ बयान देते हैं, और साम्प्रदायिक दुव्र्यवहार करते हैं, अधिकारियों ने वास्तव में पीड़ित सिख समुदाय के एक सदस्य पर मामला दर्ज किया है।

अकाली दल अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जत्थेदार टिम्मा के बयान में एक भी शब्द ऐसा नही था, जो किसी भी तरह से देश की एकता और अखंडता के खिलाफ हो। उन्होने सांम्प्रदायिक हिंसा भड़काने वालों और लोगों को साम्प्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आहवाहन किया। उन्होने कहा कि हाल ही के सालों में देश में उच्च जिम्मेदार पदों पर बैठे महत्वपूर्ण लोगों ने बपने बयान में देशभक्त सिख समुदाय के सदस्यों के खिलाफ जहर उगलने वाले उग्र तत्वों को प्रोत्साहित किया है। उन्होने कहा कि राजस्थान सरकार को देश में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने के बजाय इसे रोकना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X