Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने लोक गायिका बावा के परिवार को दिए 25 लाख

Updated on Saturday, July 06, 2024 18:29 PM IST

चंडीगढ़। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने पंजाबी लोक गायिका एवं पद्म-भूषण प्राप्त स्वर्गीय गुरमीत बावा के परिवार की आर्थिक मदद की है। अक्षय कुमार ने बिना किसी सूचना के गुरमीत बावा की बेटी ग्लोरी बावा के खाते में 25 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। ग्लोरी बावा के परिवार के हालातों की वीडियो वायरल होने के बाद अक्षय ने यह मदद की है।

गुरमीत बावा का जन्म 1944 में गांव कोठे गुरदासपुर में हुआ था। उस समय पंजाब में लड़कियों को पढऩे नहीं दिया जाता था, लेकिन गुरमीत ने शादी के बाद पढ़ाई पूरी की। गुरमीत बेहद सुरीली आवाज की मल्लिका थीं। उनके पति ने उनका साथ दिया और वह मुंबई तक भी पहुंच गईं। पुराने समय में बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री की फिल्मों व गानों में जितनी भी बोलियां डाली जाती थीं, उनमें अधिकतर गुरमीत की ही आवाज होती थी।

स्वर्गीय गुरमीत बावा व लाची बावा का साथ छूट जाने के बाद उनकी बेटी गलोरी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गलोरी अपना परिवार संभालने के साथ-साथ अपनी बहन लाची बावा के बच्चों को भी देख रही थी। बहन का साथ छूट जाने के बाद से ही उन्हें शो नहीं मिल पा रहे थे और परिवार की आर्थिक हालत बिगड़ गई थी।

जिसके बाद गलोरी बावा ने भारत छोड़ विदेश जाने की घोषणा कर दी थी, लेकिन इसी बीच पहले डीसी अमृतसर और मंत्री कुलदीप धालीवाल ने 1-1 लाख रुपए के चेक गलोरी बावा को दिए। इसके बाद अब अक्षय कुमार ने 25 लाख रुपए उन्हें मदद के लिए भेजे हैं।

ग्लोरी बावा के अनुसार बैंक से मैनेजर का फोन आया, जिसके बाद उन्हें बताया गया कि किसी अक्षय कुमार भाटिया ने उनके बैंक एकाउंट में 25 लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं। वह भी हैरान हैं कि वे आज तक अक्षय कुमार से नहीं मिली और न ही कभी उनसे बात की है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X