Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के फ़रीदकोट और खंडूर साहिब में भारतीय सेना की स्थाई चौंकी की माँग पर भी राज्यपाल ने कहा गृह मंत्रालय से करेंगे मंत्रणा

Updated on Thursday, July 04, 2024 19:18 PM IST

अम्बाला | एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य वीरवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिले और पंजाब सरकार द्वारा डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पैरोल देने पर विरोध जताया और उन्हें ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर फ्रंट के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत सिंह मानकपुर, पंजाब के प्रभारी राजिंद्र सिंह बिट्टू , दिनेश गौड़, राममेहर शर्मा, मुकुल गोयल समेत कई फ्रंट सदस्य मौजूद रहे ।शांडिल्य ने राज्यपाल को दिए ज्ञापन में अमृतपाल को चार दिन की पैरोल देने का विरोध किया और फरीदकोट एवं खंडूर साहिब में स्थाई भारतीय सेना की चौंकी स्थापित करने की मांग की । वीरेश शांडिल्य ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के साथ करीब 30 मिनट तक अहम मुद्दों पर चर्चा की । शांडिल्य को राज्यपाल पुरोहित ने आश्वासन दिया कि वह उनका ज्ञापन गृह मंत्रालय में भेज रहे है और वह अमृतपाल की पैरोल बारे भी गृहमंत्री अमित शाह से बात करेंगे और एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया का संदेश केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे । शांडिल्य ने कहा अमृतपाल सिंह को 5 जुलाई को 4 दिन की पैरोल देकर सरकार उन देश भक्तों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है जो राष्ट्र से प्यार करते हैं और उन शहीदों की आत्माएं भी खालिस्तानी अमृतपाल सिंह को लोकसभा सदस्य के रूप में दुखेंगी जिन्होंने तिरंगे के लिए फांसी के फंदे चूमे इसलिए केंद्र सरकार तुरंत अपने फैसले पर पुर्नविचार करें और देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा के स्पीकर भी चिंतन करें ताकि अमृतपाल सिंह शपथ न ले सकें और तब तक शपथ न दिलाई जाए जब तक उस पर एनएसए लगा हुआ है ।

 वीरेश शांडिल्य ने वहीँ राज भवन पंजाब के बाहर ऐलान किया कि वह अमृतपाल की शपथ का विरोध करेंगे और किसी कीमत पर अमृतपाल को शपथ लेने नहीं देंगे और एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया नए संसद भवन के बाहर अमृतपाल का विरोध करेगा और उसे काले झंडे दिखायेगा l शांडिल्य ने कहा अमृतपाल सिंह व सर्बजीत सिंह खालसा भले ही लोकसभा का सांसद बन गया है लेकिन यह दोनों पंजाब व राष्ट्र के लिए बड़ा खतरा हैं । शांडिल्य ने ज्ञापन में मांग की कि सर्बजीत खालसा व अमृतपाल सिंह के लोकसभा चुनावों में किन किन लोगों ने और किन किन देशों से विदेशी फंडिंग हुई है उसकी जांच के आदेश राज्यपाल पंजाब की अमन व शांति के लिए दें l वहीँ शांडिल्य ने सोशल मीडिया से कट्टरपंथियों के फेसबुक पेज बैन किए जाएँ और देश विरोधी सामग्री को देशहित में हटाया जाएँ ।

वहीँ वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पंजाब सरकार को राज्यपाल आदेश दें कि संविधान की मजबूती के लिए और संविधान से कोई ऊपर बनने की कोशिश न कर पाए इसलिए अमृतपाल सिंह, जरनैल सिंह भिंडरावाला, सर्बजीत सिंह खालसा के तमाम बोर्ड, होर्डिंग, पंजाब राज्य की दीवारों व गुरूद्वारों से हटाए जाएं। ताकि जो लोग पंजाब की अमन और शांति चाहते हैं उनकी भावनाओं से खिलवाड़ न किया जा सके। शांडिल्य ने कहा जरनैल सिंह भिंडरावाल की सोच पर पहरा देने वाला अमृतपाल सिंह भले ही सांसद बन गया लेकिन अमृतपाल सिंह की सोच राष्ट्रविरोधी व संविधान विरोधी है इन दोनों पर विश्वास करना राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है और जबसे यह दोनों सांसद चुने गए तब से जेल में बैठे आतंकवादी जश्न मना रहे हैं और इनकी जीत को खालिस्तान बनने की शुरूआत बता रहे हैं और सर्बजीत खालसा तो अब बरनाला उप चुनाव में उम्मीदवार उतार रहा है जिससे पंजाब में वो लोग सुरक्षित नहीं है जो पंजाब की अमन और शांति से प्यार करते हैं।

शांडिल्य ने वहीँ राज्यपाल से मांग की है कि फरीदकोट से सांसद बने सर्बजीत सिंह खालसा उससे जुड़े विदेश में बैठे लोगों के मोबाइल सर्वोलेंस पर लगाए जाएं और अमृतपाल सिंह के तमाम उन साथियों जिन्होंने लोकसभा चुनावों में उनका प्रचार किया उनकी मोबाइल डिटेल व उनके फोन राष्ट्रहित में सर्वोलेंस पर लगाए जाएं और  अमृतपाल सिंह, जरनैल सिंह भिंडरावाला और सर्बजीत खालसा के गृह जिलों व इनके लोकसभा क्षेत्रों में तुरंत प्रभाव से सेना तैनात करने की सिफारिश की जाए और इनक तमाम नफरत फैलाने वाले वीडियो व सिख समाज को भड़काने वाले वीडियो फेसबुक से हटाने के आदेश दिए जाएं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X