Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में दिवाली पर पटाखों की आड़ में किसानों ने जलाई पराली

Updated on Saturday, October 21, 2017 11:44 AM IST

पटियाला,20 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । इस बार बेशक पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट की सख्ती के बाद राज्य में दिवाली की रात पटाखे कम चले परंतु किसानों ने इसकी कसर पटाखों की आड़ में पराली जलाकर पूरी की। सेटेलाइट से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दिवाली की रात राज्य के सभी जिलों में करीब 1188 खेतों में पराली को आग लगाई गई। इसी तरह से दिवाली के बाद शुक्रवार को इससे भी भयावह तस्वीर देखने को मिली।

शुक्रवार को सेटेलाइट में खेतों में आग लगाने के करीब 1608 मामले रिकार्ड हुए। हालांकि दिवाली से पहले यह एवरेज चार सौ के करीब थी, लेकिन दिवाली की रात ही यह आंकड़ा करीब तीन गुणा बढ़ गया जबकि अगली रात को यह चार गुणा पर जा पहुंचा। निश्चित रूप से किसानों ने दिवाली पर पटाखे चलने की आड़ में पराली जलाने का मौका नहीं छोड़ा।

दैनिक जागरण के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 2012 में दिवाली के मौके पर राज्य में औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स जहां 390 रिकार्ड किया गया था, वहीं साल 2013 में यह 371, 2014 में यह 363, 2015 में 254 और 2016 में 228 रिकार्ड किया गया था। इस बार खास बात यह रही कि पिछले साल सामान्य दिनों (दिवाली से एक सप्ताह पूर्व तक) के मुकाबले दिवाली के मौके पर इस इंडेक्स में 70 फीसद तक बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

वहीं इस साल सामान्य दिनों के मुकाबले दिवाली के मौके पर यह इंडेक्स 24 फीसद ही बढ़ा। हालांकि पीपीसीबी के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. चरणजीत सिंह ने कहा कि इस साल सामान्य दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स जहां 265 रिकॉर्ड किया गया, वहीं दिवाली पर यह आंकड़ा 328 रहा, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा कम था। सरकार की ओर से पिछले कई वषों से दिवाली के मौके पॉल्यूशन लेवल कंट्रोल करने को लेकर कोशिश की जा रही है। इस बार चाहे एयर क्वालिटी इंडेक्स पिछली दो दिवाली के मुकाबले ज्यादा रहा है, लेकिन उससे पहले के दिवाली के मौके के मुकाबले यह काफी कम रिकार्ड किया गया है।

शुक्रवार देर रात रिपोर्ट हुए मामले

शुक्रवार देर रात तक सेटेलाइट से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पराली जलाने के अमृतसर में 88, बरनाला में 6, बठिंडा में 104, फरीदकोट में 124, फतेहगढ़ साहिब में 85, फाजिल्का में 48, फिरोजपुर में 152, गुरदासपुर में 101, होशियारपुर में 18, जालंधर में 60, कपूरथला में 57, लुधियाना में 90, मानसा में 31, मोगा में 27, मुक्तसर में 120, नवांशहर में 24, पटियाला में 152, रूपनगर में 14, संगरूर में 36, मोहाली में 26, तरनतारन में 245 मामले सामने आए।

प्रदूषण फैला सकता है बीमारी

तय पैरामीटर के मुताबिक अगर एक्यूआइ 301 से 400 के बीच वैरी पूअर कैटागरी है। ऐसे वातावरण में लंबे समय तक रहने पर सांस, फेफड़ों व आंख का रोग हो सकता है। पैरामीटर्स के मुताबिक 0 से 50 का इंडेक्स जहां अच्छा माना जाता है, वहीं 51 से 100 तक इसे संतोषजनक कहा जाता है।

अमृतसर व लुधियाना में हालात ज्यादा खराब

पीपीसीबी ने एयर क्वालिटी की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए अमृतसर, लुधियाना और मंडी गोबिंदगढ़ में लैब स्थापित की हुई है। अमृतसर में दिवाली पर एयर क्वालिटी इंडेक्स जहां 339 रिकॉर्ड किया गया, वहीं लुधियाना में यह 384 रहा।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X