पटियाला,20 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । सूबे में एक बार फिर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने का मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। जानाकारी के मुताबिक पटियाला के तहत नाभा में सराकारी रिपुदमन कॉलेज के मैदान की दीवारों पर कुछ नारे लिखे गए हैं। ये नारे खालिस्तान के समर्थन में लिखे हैं। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। ताजा समाचार मिलने तक किसी भी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं स्थानीय लोग भी इसे लेकर अनभिज्ञ हैं और उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
बता दें कि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने और पोस्टर लगाने की कई वारदात सामने आती रही है। पंजाब पुलिस ने कई मामलों में कार्रवाई की है और कई में जांच जारी है।