पठानकोट,20 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । चार अक्तूबर को घर से भागे टांडा का प्रेमी जोड़े की लाशें गोवा के कोलवा बीच के पास नारियल के पेड़ से लटकी मिली है। रहस्यमयी हलात में पेड़ से लटके मिले बलजीत सिंह और हरिंदर कौर की मौत को कोलवा पुलिस ने फिलहाल नेचुरल डेथ माना है और दोनों के शवों को गोवा मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। गोवा से दोनों के शव मिलने की जानकारी दोनों के परिजनों और टांडा पुलिस को गोवा से सूचना मिल चुकी है। ऐसे में अब कोलवा थाने की पुलिस दोनों के परिजनों को इंतजार कर है।
बता दें, कुछ दिन पहले नरिंदर कौर पत्नी जोगिंदरपाल निवासी कलोया ने थाना टांडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें लिखा गया था कि चार अक्तूबर 2017 से घर के सामने ही टेंट की दूकान पर काम करने वाला बलजीत सिंह उर्फ बंटी पुत्र मंजीत सिंह निवासी बसी जलाल उसकी लड़की हरिंदर कौर पुत्री जोगिंदरपाल को शादी की नीयत से बहला फुसला कर कहीं ले गया है। उन्होंने अपनी नबालिग साढ़े 17 वर्षीय बेटी की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली।
परिजनों के बयान के आधार पर टांडा पुलिस ने बंटी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 19 अक्तूबर को मिली दोनों की मौत के खबर से दोनों परिवार सकते में है। बंटी का पिता गांव बसी जलाल में आटा चक्की चलाता है और बंटी खुद टेंट हाउस लिए केटरिंग की लेबर करता था। बंटी शादीशुदा था और क्लोया निवासी हरिंदर कौर बारहवीं की पढ़ाई कर रही थी।
थाना प्रभारी सुरिंदर पाल सिंह ने बताया के थाना टांडा में दर्ज हुए मामले के तफ्तीश अफसर जगदीप सिंह दोनों मृतकों के रिश्तेदारों को साथ लेकर गोवा जाएंगे। वहाँ से लौटने के बाद ही मामले बारे कुछ बताया जा सकता है। वहीं खबर यह भी है कि गोवा की दूरी के मद्देनजर दोनों के परिवार उनका गोवा में ही अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे हैं।