Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

यूथ अकाली दल के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में पूर्ण विश्वास जताया

Updated on Saturday, June 29, 2024 19:23 PM IST

चंडीगढ़ | यूथ अकाली दल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज  सुखबीर सिंह बादल के दृढ़ अगुवाई में पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि इस समय केवल वही शिरोमणी अकाली दल को प्रभावी तरीके से नेतृत्व कर सकते हैं।

यूथ अकाली दल ने एक आवाज में कहा कि सिद्धांतों पर कभी कोई समझौता नही किया जा सकता और खालसा पंथ, पंजाब और अकाली दल की प्रतिष्ठा से समझौता न करने के लिए अकाली दल अध्यक्ष की सराहना की। यूथ अकाली दल ने पार्टी की शीर्ष लीडरशीप के एक वर्ग के भारी दबाव के बावजूद,जो अपने गुप्त मकसदों को पूरा करने के लिए पार्टी के सिद्धांतों को त्याग कर भाजपा के साथ गठबंधन करने के इच्छुक थे,  पूरे रैंक और फाइल ने  सुखबीर सिंह बादल की भाजपा के साथ गठबंधन करने से इंकार करने के लिए भरपूर सराहना की है।

इस अवसर पर बोलते हुए  सुखबीर सिंह बादल ने पिछले दो महीनों से अधिक समय के घटनाक्रम  के बारे में यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विस्तार से बताया। उन्होने कहा, मैं आसानी से भाजपा के साथ गठबंधन कर सकता था, लेकिन मैने ऐसा करने से इंकार कर दिया, क्योंकि मुझे पंजाब के मुख्य मुददों जैसे बंदी सिंहों, किसानों और राज्य के नदी जल और राज्य की राजधानी जैसे मुददों पर चर्चा किए बिना सीटों के समझौते से इंकार कर दिया। मैंने ऐसा इसीलिए किया क्योंकि मैं किसी भी कीमत पर पंथ, किसानों और पंजाबियों को धोखा नही दे सकता था। उन्होने कहा कि उनके द्वारा सैद्धांतिक रूख के बावजूद पार्टी के नेता अब पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं, क्योंकि उन्हे व्यक्तिगत रूप से भाजपा से संपर्क कर उनके साथ सौदेबाजी की है। उन्होने कहा, मैंने सौदा करने से इंकार कर दिया, क्योंकि मैं अवसरवादी वाली राजनीति में विश्वास नही करता हूं। मैं अकाली दल के आदर्शो पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हूं और ऐसा करना जारी  रखूंगा। ।

(SUBHEAD)

अकाली दल अध्यक्ष ने यूथ अकाली दल की लीडरशीप के सुझावों को सुना, जिसमें यह सुझाव भी शामिल था कि चुनाव राजनीति में युवाओं को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी में नए जोश का संचार किया जाए। उन्होने कहा कि पार्टी की यूथ विंग को सार्थक जिम्मेदारियां देने और इसे और भी मजबूत करने के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

यूथ अकाली दल के अध्यक्ष  सरबजीत सिंह झिंझर ने युवाओं से अवसरवादी तत्वों से दूर रहकर पार्टी में फूट डालकर अकाली दल को कमजोर करने की साजिशों को नाकाम करन की अपील की है। उन्होने युवाओं से  उन केंद्रीय एजेंसियों से सावधान रहें जिनका इस्तेमाल  सिखों के धार्मिक मामलों को नियंत्रित करने के लिए किया जा रहा है।  इस अवसर पर  दलजीत सिंह चीमा और परमबंस सिंह रोमाणा सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X