Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

किसानों को पारंपरिक फसल चक्र से बाहर निकालने के लिए चेतन सिंह जौड़ामाजरा के नेतृत्व में प्रगतिशील किसानों द्वारा जम्मू-कश्मीर का दौरा

Updated on Saturday, June 29, 2024 18:32 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब की शिवालिक तलहटी व कंडी बेल्ट के लिए संभावित फल एवं फूल, रेशम उत्पादन के लिए मलबरी की किस्मों और नई तकनीकें लागू करने के उद्देश्य से बाग़वानी मंत्री  चेतन सिंह जौड़ामाजरा के नेतृत्व में प्रदेश के  प्रगतिशील किसानों ने जम्मू-कश्मीर का पांच दिवसीय एक्सपोज़र दौरा किया।

कैबिनेट मंत्री व किसानों द्वारा बाग़वानी से संबंधित सैंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स (ज़वूरा, नगर), शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस व टेक्नोलॉजी (कश्मीर), सैफरन पार्क (दुस्सू, पुलवामा), सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर टैम्परेट हार्टिकल्चर, मॉडल हाईडेंसिटी एप्पल ऑर्चर्ड (नगर), आलू फार्म (गुलमर्ग), इंडस्ट्रीयल ग्रोथ सैंटर (लासीपोरा) व रेशम संबंधी सेंट्रल सैरीकल्चर रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट केंद्रीय रेशम बोर्ड (पामपोर) का दौरा करते हुए विविध जानकारी एकत्र की गई।

बाग़वानी विभाग नगर (जम्मू और कश्मीर) द्वारा पंजाब से संबंधित बाग़वानी फसलों की खेती, नई तकनीकों के प्रयोग की जानकारी और भविष्य में पंजाब में बाग़वानी के मानक में सुधार के लिए नाशपाती, आड़ू, अलूचे एवं सेब की लो-चिलिंग वाली किस्मों और रेशम संबंधी रीलिंग इकाइयों की स्थापना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

इन समागमों के दौरान संबोधित करते हुए बागृवानी मंत्री  चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के किसानों को पारंपरिक फसल चक्र से निकालकर वर्तमान समय के अनुसार अधिक लाभदायक फल एवं फूल का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और इस श्रृंखला को आगे बढ़ाने के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण साबित होगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब के शिवालिक तलहटी व कंडी क्षेत्र में मौसम राज्य के बाकी हिस्सों की तुलना में ठंडा है, इसलिए इन क्षेत्रों में नए संभावित फल एवं फूल पैदा करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर से रेशम उत्पादन के लिए मलबरी की किस्मों व नई तकनीकें लागू करने के लिए मदद ली जा सकती है।

इसके साथ ही बाग़वानी मंत्री और अधिकारियों ने पंजाब में कोल्ड स्टोर और प्रोसेसिंग उद्योग लाने के लिए विभिन्न इंडस्ट्रीयल ग्रोथ सैंटर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें राज्य के साज़गार माहौल के बारे में जानकारी दी।

बाग़वानी मंत्री के साथ गए प्रगतिशील किसानों के प्रतिनिधिमंडल में कृषि विभाग के विशेष सचिव  संयम अग्रवाल, बाग़वानी विभाग के डॉ. दलबीर सिंह डिप्टी डायरेक्टर बाग़वानी,  डॉ.  हरप्रीत सिंह सेठी डिप्टी डायरेक्टर बाग़वानी, डॉ संदीप ग्रेवाल सहायक डायरेक्टर बाग़वानी (पटियाला), डॉ  लखबीर सिंह बाग़वानी विकास अधिकारी (होशियारपुर) शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X