Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार ने 16 टोल पलाज़ा को हटा कर लोगों को 59 लाख रुपए की रोज़ाना की राहत दी: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Updated on Friday, June 28, 2024 18:02 PM IST

चंडीगढ़ | बढ़ती महँगाई में पंजाब के लोगों को सीधी वित्तीय राहत देने के उदेश्य से मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश भर में 16 टोज पलाज़े बंद कर दिए है। इससे यात्रियों को रोजाना की 58.77 लाख रुपए की बचत हो रही है।

लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहाँ जारी एक प्रैस बयान में यह खुलासा करते कहा कि टोल पलाज़ा को हटाना पंजाब के लोगों को आर्थिक राहत पहुँचाने की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल नागरिकों पर वित्तीय बोझ कम हुआ है बल्कि इन सड़कों पर निर्विघ्न और रुकावट रहित यातायात को यकीनी बनाया गया है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि करीब दो साल पहले सत्ता में आने से ले कर अब तक मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने कुल 535. 45 किलोमीटर राज्य मार्गों से टोल खत्म कर दिए है।

सम्बन्धित सड़कों 'से टोल हटाए जाने से मिलने वाली रोज़ाना की राहत के विवरण देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पटियाला- समाना रोड पर टोल प्लाज़ा बंद करके रोज़ाना की औसतन 3.75 लाख रुपए, लुधियाना- मलेरकोटला- संगरूर रोड पर 2 टोल पलाज़ा को बंद करने पर 13 लाख रुपए, बलाचौर- गढ़शंकर- होश्यारपुर- दसूहा रोड पर 3 टोल पलाज़ा बंद करके रोज़ाना की 10. 52 लाख रुपए, कीरतपुर साहिब- नंगल- ऊना रोड पर टोल बंद करके रोज़ाना की 10.12 लाख रुपए, होश्यारपुर- टांडा रोड पर टोल बंद करके रोज़ाना की 1.94 लाख रुपए, मक्खू में सतलुज दरिया पर उच्च स्तरीय पुल से टोल बंद करके रोज़ाना की 60 हज़ार रुपए, मोगा- कोटकपूरा रोड पर टोल बंद करके 4.50 लाख रुपए, फ़िरोज़पुर- फाजिल्का रोड पर 2 टोल पलाज़ा हटा कर रोज़ाना की 6.34 लाख रुपए, भवानीगढ़- नाभा-गोबिंदगड रोड से 2 टोल पलाज़ा हटा कर रोज़ाना की 3.50 लाख रुपए, दाखा- रायकोट- बरनाला रोड से 2 टोल पलाज़ा हटा कर रोज़ाना की औसतन 4.50 लाख रुपए की राहत इन सड़कों से गुज़रने वाले लोगों को दी जा रही है।

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार देश में महँगाई के बढ़े हुए स्तर के मद्देनज़र अपने नागरिकों को अधिक से अधिक आर्थिक राहत प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है, इसके साथ-साथ मानक बुनियादी ढांचे के निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X