Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस की ओर से दशक की सबसे बड़ी अफीम बरामदगी, फाजिल्का से 66 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Updated on Friday, June 28, 2024 15:45 PM IST

चंडीगढ़ | पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच एक दशक की सबसे बड़ी अफीम बरामदगी में फाजिल्का पुलिस ने झारखंड से संचालित एक अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर दो बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार किया व उनके पास से 66 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है, जिसे उनकी मारुति स्विफ्ट कार के नीचे विशेष रूप से डिजाइन किए गए डिब्बों में छिपाकर रखा गया था।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचा सुखयाद सिंह उर्फ याद गांव दलमीर खेड़ा और फिरोजपुर के गांव भम्मा सिंह वाला के जगराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने अफीम की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा उनके कब्जे से 40,000 रुपए की ड्रग मनी, 400 ग्राम सोना के साथ उनकी स्विफ्ट कार (पीबी 05 एसी 5015) और एक ट्रैक्टर भी जब्त किया है। 

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस मामले में आगे की वित्तीय जांच और सावधानीपूर्वक कार्रवाई के परिणामस्वरूप 42 बैंक खातों का पता चला है, जिनका इस्तेमाल संगठित अफीम सिंडिकेट द्वारा वित्तीय लेनदेन के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि 24 घंटे से भी कम समय में वित्तीय सुराग मिलने के बाद, फाजिल्का पुलिस ने सभी 42 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है, जिसमें 1.86 करोड़ रुपए की भारी मात्रा में ड्रग मनी की आय है।

डीजीपी ने कहा कि फाजिल्का पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ के तहत संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X