Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

लुधियाना डूगरी में गोपाल स्वीट्स के 18वें आउटलेट का शुभारंभ

Updated on Thursday, June 27, 2024 12:07 PM IST

लुधियाना  ।  मिठाई, डेयरी उत्पाद, फास्ट फूड और भारतीय व्यंजनों में जाना माना नाम गोपाल स्वीट्स ने अपने व्यवसाय क्षेत्र का विस्तार करते हुए अपने नए आउटलेट का शुभारंभ किया है। गोपाल के इस 18वें आउटलेट को बुधवार से  लुधियाना के डूगरी में शुरू किया गया है। गोपाल स्वीट्स का लुधियाना के डूगरी में यह आउटलेट स्वाद प्रेमियों को न केवल खुशी प्रदान करेगा बल्कि अपनी मिठाइयों, बहु- व्यंजन भोजन और शादी व पार्टी के उपहार पैकिंग के साथ खुशियां की सौगात फैलाएगा। इस मौके पर यहाँ राजनीति क्षेत्र से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर, विधायक गुरप्रीत गोगी, विधायक कुलवंत सिद्धू, विधायक अशोक पराशर, एक्स मिनिस्टर भरत भूषण आशु और विधायक अजीत पाल सिंह कोहली मौजूद थे, तो वहीं लुधियाना के विख्यात गणमान्य शख्सियत संजय जैन बरनाला, संजीव सूद बांके, भोला महाराजा रीजेंसी, सतीश गुप्ता, रोहित पुनियानी (जी के ग्रुप) मदन गोयल सहित अशोक गुप्ता भी उपस्थित हुए।

गोपाल स्वीट्स के डायरेक्टर मनिंदर सिंह ने बताया कि गोपाल स्वीट्स पिछले 60 साल से ज्यादा समय से लोगों की सेवा करता है। यह लोगों का प्यार ही है, जो आज गोपाल घर घर में एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने कहा कि हमारा हमेशा से एक ही लक्ष्य रहा है लोगों को शुद्ध और हाईजेनिक मिठाई उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि जल्द ही लुधियाना साउथ सिटी, खरड़ कुराली रोड, पटियाला संगरूर रोड और जीरकपुर में भी एक अन्य आउटलेट की शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि आने वाले एक साल में गोपाल स्वीट्स पंजाब और हरियाणा में अपने 10 नए और आउटलेट की शुरुआत करने जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि जैसे कि आम का सीजन चल रहा है, उसको देखते हुए आउटलेट में मैंगो डिशेस की कई सारी वेरायटीज पेश की गई हैं। जोकि ग्राहकों के लिए निश्चित रूप से अलग अहसास होगा।

गोपाल के डायरेक्टर शरणजीत सिंह ने कहा कि हमने क्वालिटी से कभी भी कंप्रोमाइज नहीं किया। यही वजह है कि कस्टमर्स गोपाल स्वीट्स के स्वीट्स व अन्य  प्रोडक्ट्स पसंद करते हैं। शरणजीत सिंह ने कहा कि यहां तक खाेये की मिठाई का सवाल है तो हम अपना खोया खुद बनाते हैं, जिसके चलते खोये वाली मिठाई पर उन्हें पूरा विश्वास है कि वो जल्दी खराब नही होगी।

उन्होंने बताया कि चाहे मिठाई हो या स्नेक्स हर चीज को बनाने में हम क्वालिटी के साथ कभी समझौता नहीं करते। यही वजह है कि वर्षों से कस्टमर्स हमारे से जुड़े हुए हैं। लोगों का भरोसा जीतने के साथ ही ट्राईसिटी में 10 स्टोर हो गए हैं। इसके अलावा 4 पटियाला में और अब लुधियाना में 02 हो गए है। 1 धर्मपुर- हिमाचल और अम्बाला में है। अब कुल 18 स्टोर हैं। अब जल्द ही अन्य शहरों में भी स्टोर खोलने की तैयारी है।

 इस अवसर गोपाल स्वीट्स के अन्य डायरेक्टर मनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह और भावना सिंह भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X