Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने डेराबसी में नशा नष्ट करने वाली जगह का किया औचक दौरा

Updated on Wednesday, June 26, 2024 19:30 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग के दौरान पंजाब पुलिस ने आज नशे के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर राज्य भर में 10 विभिन्न स्थानों पर 83 किलो हेरोइन, 10,000 किलो भुक्की, 100 किलो गांजा, 4.52 लाख गोलियां/कैप्सूल नष्ट किए।

पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने कपूरथला, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर जिलों और सभी एसटीएफ रेंजों से संबंधित नशे की खेप के चल रहे निपटारे की जांच करने के लिए डेराबसी, एसएएस नगर में नशा नष्ट करने वाली जगह - पंजाब केमिकल एंड क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड - का औचक दौरा किया। इस मौके पर डीजीपी के साथ स्पेशल डीजीपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुलदीप सिंह, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) रूपनगर रेंज नीलांबरी जगदले और एसएएस नगर के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) डॉ. संदीप गर्ग भी मौजूद थे।

(SUBHEAD)

डीजीपी गौरव यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पंजाब के 33 जिलों/कमीशनरेट्स और यूनिट्स द्वारा राज्य भर में 10 विभिन्न स्थानों पर 626 एनडीपीएस मामलों से संबंधित नशे की इस बड़ी खेप का पारदर्शी ढंग से निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने वेबेक्स मीटिंग के जरिए बाकी जिलों/यूनिट्स पर चल रहे नशे के निपटारे/नष्ट करने की प्रक्रिया का भी जायजा लिया।

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सत्ता संभालने से लेकर अब तक कम से कम 2700 किलोग्राम हेरोइन, 3450 किलो अफीम, 1.77 लाख किलो भुक्की, 1.40 करोड़ गोलियां/कैप्सूल और 2 लाख इंजेक्शन नष्ट किए हैं। पंजाब में नशे को नष्ट करने संबंधी आखिरी कार्रवाई 7 जून 2024 को की गई थी।

डीजीपी ने नशे को ना कहो का स्पष्ट संदेश देते हुए जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें क्योंकि नशे की लत उनके जीवन के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने राज्य के लोगों को पंजाब पुलिस की नशे के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने और अगर कोई भी नशा तस्करी या सप्लाई करता पाया जाता है तो उसकी जानकारी पुलिस के साथ साझा करने के लिए भी कहा।

उन्होंने पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा, आओ मिलकर इस ठोस संकल्प के साथ नशे के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लें। आओ हम अपने युवाओं, अपने परिवारों और अपने भविष्य की रक्षा करें।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों का पालन करते हुए पंजाब पुलिस द्वारा राज्य से नशे के खात्मे के लिए तीन-तरफा रणनीति - प्रवर्तन, पुनर्वास और रोकथाम (ईडीपी) अपनाई गई है।

उन्होंने कहा कि मोहल्ला और गांव स्तर पर पॉइंट ऑफ सेल पर ध्यान केंद्रित करते हुए ड्रग सप्लाई को नियंत्रित करने की रणनीति को तेज करते हुए, पुलिस अधिकारियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए जा रहे सभी मामलों के पीछे के लिंक का पता लगाने और नशा तस्करों के साथ मिलीभगत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि राज्य से नशे की समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पंजाब पुलिस के ठोस प्रयासों के कारण, 2017 से हेरोइन की बरामदगी में 6.83 गुना (683 प्रतिशत) वृद्धि हुई है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X