Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

दुनिया/खेल

तख्तापलट करना चाहते थे चीन के राजनीतिक दिग्गज, शी चिनफिंग ने यूं निपटाया

Updated on Saturday, October 21, 2017 10:14 AM IST

बीजिंग,20 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : चीन में जारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की कांग्रेस के दौरान एक बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के कुछ राजनीतिक दिग्गज चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का तख्तापलट करना चाहते थे, लेकिन शी ने उनकी चाल को नाकाम कर दिया और अपनी कुर्सी बचा ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन राजनीतिक दिग्गजों ने इसलिए विद्रोह कर दिया था क्योंकि वे चीनी राष्ट्रपति के बहुचर्चित भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से प्रभावित थे। इनमें से कई नेता तो चीन की राजनीति में तगड़ी पकड़ रकते थे, लेकिन शी ने सबको किनारे लगा दिया।

चाइना सिक्यॉरिटीज रेग्युलेटर कमीशन के अध्यक्ष लिउ शियू ने कहा कि शी ने उस विद्रोह को नाकाम कर अपनी पार्टी को बचाया था जिसकी साजिश उनके विरोधियों ने रची थी। शी दूसरी बार सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी आफ चाइना (CPC) के महासचिव का कार्यभार संभालने जा रहे हैं। हांगकांग के साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के अनुसार लिउ ने यह सनसनीखेज खुलासा CPC की 5 साल में एक बार होने वाली बैठक से इतर एक सभा में किया। समाचार पत्र में शुक्रवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार लिउ ने CPC की 19वीं कांग्रेस से इतर एक कार्यक्रम में आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने के लिए असंतुष्ट कैडरों ने साजिश रची थी। लिउ के मुताबिक, खतरा इतना बढ़ गया था कि 64 साल के जिनपिंग की पर्सनल सिक्युरिटी को रिव्यू किया गया और उसके बाद उनकी सिक्युरिटी को बेहद सख्त कर दिया गया

लिउ ने उन नेताओं के नाम भी बताए जो भ्रष्टाचार कर रहे थे और उनके खिलाफ शी जिनपिंग ने कार्रवाई की। जिन नेताओं ने कथित तख्तापलट की साजिश रची थी उनके नाम सन जेंगकाई, सन जेंगकाई की पत्नी, बो शिलाई, झो योंगकांग, ली झिहुआ, झी चाईहाउ और गुओ बोक्सीकांग हैं। लियू ने बाताया कि सरकार ने जब इन नेताओं के खिलाफ ऐक्शन लिया और उन्हें गिरफ्तार किया तो तख्तापलट की साजिश रची गई। ये सत्ता में आकर अपने खिलाफ जांच को रुकवाना चाहते थे। शी ने अपने कार्यकाल में बो शिलाई, झाऊ योंगकेंग, लिंग झीहुआ, शु केहो, गु बॉक्स‍ियोंग और सन जेंगकाई जैसे केसों का निपटारा किया। यह सभी लोग काफी ऊंचे पद पर तैनात थे और शक्तिशाली थे।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X