Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले डॉ. सुभाष शर्मा

Updated on Tuesday, June 11, 2024 19:47 PM IST

नई दिल्ली |  भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष और श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़े डॉ. सुभाष शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से दिल्ली में स्थित उनके निवास पर मुलाकात की और मोदी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

डॉ. सुभाष शर्मा ने गजेंद्र सिंह शेखावत को अवगत करवाया कि पंजाब की बहुत बड़ी विरासत श्री आनंदपुर साहिब में ही हैं। खालसे की सृजना की भूमि श्री आनंदपुर साहिब, बंदा बहादुर की बहादुरी का स्मारक चप्पड़ चिड़ी, भगत सिंह का पैतृक निवास खटकड़ कलां, श्री गुरु रविदास महाराज की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब, भगवान परशुराम की जन्मस्थली रकासन, साहिबजादों की शहादत की धरती चमकौर साहिब समेत बहुत से ऐतिहासिक व धार्मिक स्थान श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा के अंतर्गत आते हैं।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि यदि यहां पर टूरिज्म का सर्कल बढ़ाया जाए और इसकी विश्व में मार्केटिंग की जाए तो लाखों की गिनती में विदेशी और भारतीय टूरिस्ट इस लोकसभा क्षेत्र में आ सकते हैं, जिससे ना सिर्फ आर्थिक गति को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बड़ी गिनती में नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

उनके इस प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सहमति प्रकट करते हुए कहा कि वह जल्द ही केंद्र सरकार से इस दिशा में प्रयास आरंभ करेंगे, ताकि इस पूरे क्षेत्र में टूरिज्म को विकसित किया जा सके। डॉ. सुभाष शर्मा ने गजेंद्र सिंह शेखावत की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे काबिल आदमी को टूरिज्म और संस्कृति मंत्री बनाने से देश में संस्कृति का विकास होगा और टूरिज्म में भी भारत बहुत तेजी से प्रगति करेगा

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X