Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सीआईएसएफ कांस्टेबल के समर्थन में किसान संगठनों ने मोहाली में किया रोष मार्च

Updated on Sunday, June 09, 2024 16:42 PM IST

चंडीगढ़। हिमाचल से सांसद कंगना रानौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल के समर्थन में पंजाब के कई किसान संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए रविवार को मोहाली की सडक़ों पर रोष मार्च किया। किसान संगठनों ने कुलविंदर कौर की बहाली की मांग उठाई।

संयुक्त किसान मोर्चा ,किसान-मजदूर मोर्चा तथा बीकेयू शहीद भगत के आहवान पर किसानों व मजदूरों के कई संगठन आज मोहाली स्थित अंब साहिब गुरूद्वारा में एकत्र हुए। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, मंजीत राय, जगजीत सिंह डल्लेवाल, गुरिंदर सिंह भंगू ने कहा कि कुलविंदर कौर के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। कुलविंदर कौर को रिहा करके उसे नौकरी पर बहाल किया जाए। किसान नेताओं ने कहा कि कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान कई बयान दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की थी। किसान नेताओं ने कहा कि कंगना ने कुलविंदर कौर के साथ पहले अभद्रता की है। जिसके बाद यह सारा विवाद हुआ है। इस विवाद के बाद भी कंगना ने वीडियो जारी करके पंजाबियों को परोक्ष रूप से आतंकवादी की संज्ञा दी है। यह सही नही है। किसान संगठनों ने मोहाली के अंब साहिब गुरूद्वारा से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए लघु सचिवालय तक मार्च किया। जहां उन्होंने मोहाली के एसएसपी को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया। किसान नेताओं ने कहा कि अगर कुलविंदर कौर के खिलाफ दर्ज मामला रद्द नहीं किया जाता है तो वह मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करके आगामी रणनीति का ऐलान करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X