अमृतसर17 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : चार अक्टूबर की रात मजीठा रोड पर इलाके में पंजाब पुलिस के सस्पेंड हवलदार कालू को गोलियां मारने वाले गैंगस्टर सिमरनजीत ¨सह उर्फ बबलू और उसके तीन साथियों को अमृतसर देहाती पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कत्थूनंगल के हरियां गांव में छुपे थे और उन्होंने पुलिस पार्टी पर फाय¨रग भी की। लेकिन पुलिस आरोपियों को चारों तरफ से घेर चुकी थी। पुलिस ने गैंगस्टरों के कब्जे से चार पिस्तौल, 20 राउंड, दो मैगजीन, एक कार और दो बाइक बरामद कर केस दर्ज कर लिया है।
अमृतसर देहाती की पुलिस लाइन में मंगलवार की शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आइजी सु¨रदर परमार और एसएसपी परमपाल ¨सह गांधी ने बताया कि सूचना मिली थी कि अमृतसर कमिश्नरेट में कालू हवलदार की हत्या कराने वाला गैंग कत्थूनंगल के एक गांव में छिपा है। इसी आधार पर पुलिस ने गांव में छापामारी की। सभी आरोपी के एक घर में छिपे थे। दरवाजा खटखटाने पर आरोपियों ने पुलिस पर फाय¨रग कर दी। लेकिन पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मजीठा रोड की संधू कालोनी निवासी सिमरनजीत ¨सह उर्फ बबलू, तुंगबाला निवासी जसकरण ¨सह उर्फ जंटी, गोपालनगर निवासी सन्नू उर्फ पवन उर्फ बावा और जंडियाला गुरु निवासी रोहित कुमार के रूप में बताई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चार पिस्तौल, 20 राउंड, एक कार और दो बाइक बरामद किए है।
पूछताछ में गिरोह के सदस्यों सिमरनजीत और सन्नी ने बताया कि उन्होंने 4 अक्टूबर की रात मजीठा रोड इलाके में कुख्यात गैंगस्टर शुभम के पिता कालू हवलदार की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही सिमरन के खिलाफ लूटपाट, हत्या प्रयास, आर्म एक्ट, डकैती दर्जनभर मामले दर्ज हैं। आरोपी जसकरण ¨सह ने साल 2016 में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। सन्नी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं। रोहित कुमार ने कुछ दिन पहले ही उक्त गैंग में शामिल हुआ था। एसएसपी ने बताया कि गिरोह के उक्त सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अमृतसर देहाती पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को सोमवार की रात काबू किया है। उक्त गिरोह के सदस्यों के खिलाफ जिले में दर्जनभर लूटपाट और झपटमारी के केस दर्ज हैं। एसएसपी परमपाल ¨सह ने आरोपियों की पहचान बुताला गांव निवासी हरप्रीत ¨सह, टकारपुर निवासी जगजीत ¨सह, जोधे गांव निवासी तरसपाल ¨सह, शाहपुर निवासी गुरजंट ¨सह और कमोके गांव निवासी हरदीप ¨सह के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्तौल, दो मैगजीन और 14 राउंड, दस हजार रुपये, विदेश करंसी और लूटपाट का सामान बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर उक्त गिरोहों के सदस्यों को काबू किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि हरप्रीत ¨सह और जगजीत ¨सह ने 30 सितंबर 2017 में बुताला के बाजार में वेस्टर्न यूनियन का कारोबार करने वाले कारोबारी को गोली मारकर 6.75 लाख रुपये लूट लिए थे। इसके साथ ही तरसपाल ¨सह, गुरजंट ¨सह और हरदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर टांगरा फाटक के पास इनोवा कार लूट थी। वह इनोवा चालक को शादी समारोह जाने का झांसा देकर लेकर आए थे और टांगरा के पास रेलवे फाटक पर पिस्तौल दिखाकर इनोवा लूट ली थी।