Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

धनतेरस पर नहीं दिखा जीएसटी का असर, खूब हुई खरीद

Updated on Wednesday, October 18, 2017 11:34 AM IST

अमृतसर , 17 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) धनतेरस पर मंगलवार को देर रात तक शहर के विभिन्न बाजारों में बर्तनों व ज्वेलरी की दुकानों पर खरीदारों की लगी रही। इस दौरान लोगों ने क्राकरी, पीतल, तांबा, स्टील व सिल्वर के बर्तनों की खरीद करने के साथ-साथ शगुन के तौर पर चांदी के सिक्कों के अलावा सोने चांदी व डायमंड के गहनों की खरीद में रूचि दिखाई। यही नहीं इलेक्ट्रोनिक के सामान खिलौनें, लैपटाप व मोबाइल खरीदने में भी लोगों ने पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष अधिक रूचि दिखाई।



बर्तनों के बाजार रहे गुलजार

बर्तन वाला बाजार, रामबाग सहित अन्य बाजारों में बर्तनों की दुकानों पर देर रात तक ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। विजय नगर में सामान खरीदने आई वंशिका भास्कर, काजल शर्मा आदि ने बताया कि उन्होंने धनतेरस पर शगुन के तौर पर सामान खरीदा है। इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। हरबंस एंटरप्राइजेज के मालिक संजय ढींगरा ने कहा कि धनतेरस पर पर किचन व क्राकरी के सामानों की बिक्री बढ़ी है।

आभूषणों की हुई खरीदारी

ज्वेलरी के शोरूमों में भी खरीदारों की भीड़ लगी रही। इस दौरान लोग सोने, चांदी व डायमंड के आभूषणों की खरीद करते दिखे। तनिष्का शोरूम के मालिक एचएस मदान ने बताया कि लोगों में सोने के आभूषण खरीदने का रूझान काफी है। धनतेरस पर भी लोगों ने सोने की खरीददारी की। खुराना ज्वेलरी के हाउस के पार्टनर पंकज खुराना ने कहा कि धनतेरस पर यूनिक आभूषण को खरीदने में लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है। इसके अलावा चांदी के सिक्कों व बर्तनों की भी खरीददारी हुई है।

इलेक्ट्रोनिक के सामान की भी बिक्री बढ़ी

लोगों ने बर्तनों व गहनों के अलावा इलेक्ट्रोनिक के सामानों की खरीद में भी रूचि दिखाई है। बजार में एलईडी, वा¨शग मशीन, गीजर, ओवन टो‌र्स्ट, काफी मेकर आदि सामनों की खरीद की। हाल बाजार स्थित सैनयों इलेक्ट्रोनिक के अवतार ¨सह ने बताया कि सामान सस्ता होने कारण ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। सामान खरीदने आए लोगों ने कहा कि जीएसटी व नोटबंदी का कोई असर नहीं है। सामान तो खरीदना ही है।

नेहरू शा¨पग काम्पलेक्स स्थित माई इन फोटेक के ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दुकानदारों ने धनतेरस व दीपावली के सीजन को देखते ही लैपटाप काफी खरीद कर रखे हैं।

धनतेरस पर हुई खरीदारी

अनेजा आटो बटाला रोड के जीएम विकास शर्मा ने बताया कि दोपहिया वाहनों मोटर साइकिल व एक्टिवा पर धनतेरस पर खरीदारी हुई है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X