अमृतसर। चुनाव के एक दिन पहले सीमा सुरक्षा बल ने एक तस्कर के घर पर मारा छापा। उस दौरान तस्कर से 1 करोड़ 97 लाख रुपए जब्त किए गए।
सूचना मिलने के बाद पंजाब पुलिस और बीएसएफ की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया । तस्कर के घर से पुलिस को तीन थैले बरामत हुए, जिन मे सारा कैश भरा हुआ था । पुलिस ने इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया ।
अमृतसर की सीमा से सटे कक्कड़ गांव में बीएसएफ ने यह सर्च ऑपरेशन चलाया । बीएसएफ की दी गई जानकारी के अनुसार, सीमा पार ड्रग की तस्करी में शामिल एक संदिग्ध तस्कर की सूचना मिली थी । सूचना यह है कि तस्कर ने अपने घर मैं बड़ी मात्रा मे ड्रग मनी छिपा कर रखी थी । संपर्क कर तस्कर के घर पर छापेमारी शुरू की गई।
पैसा तीन थैलो मे भरा हुआ था
जांच के दौरान बीएसएफ ने घर के अलग अलग कोनो मे छुपाए तीन थैलो को बरामत किया जिन मे सारी ड्रग मनी रखी हुए थी। फिलहाल दो तस्करों को हिरासत मे लिया गया है। और उनसे पूछताछ जारी है। बीएसएफ ने कहा है कि यह बरामदगी सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी को खत्म करने के लिए समर्थ प्रयास है।