पटियाला। एक समय था जब चुनाव के दौरान जनता तक अपनी कोई बात पहुंचाने के लिए प्रत्याशी माइक लगी हुई रिक्शा, कपड़े के बैनर लगाने तथा दीवारों पर पेंट आदि करवाया करते थे। अब समय के साथ-साथ प्रचार के तरीके बदल चुके हैं। इस चुनाव में सोशल मीडिया अपनी बात पहुंचाने के लिए सशक्त माध्यम साबित हो रहा है।
(MOREPIC1)
सोशल मीडिया पर प्रत्याशी न केवल अपनी बात कह रहे हैं बल्कि पहले जहां नुक्कड़ सभाओं में भीड़ जुटाकर विरोधियों को पछाड़ा जाता था वहीं अब सोशल मीडिया पर कितने लोग आपको फोलो कर रहे हैं और कितने आपको सर्च कर रहे है। इससे प्रत्याशी की लोकप्रियता का पैमाना तय हो रहा है।
(SUBHEAD)
पटियाला लोकसभा हलके से शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने इस मामले में अपने विरोधियों को पछाड़ दिया है। एन.के.शर्मा के सोशल मीडिया वार रूम के इंचार्ज अमरीश त्यागी ने अब तक हुए प्रचार के आधार पर एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि छाए हुए हैं। गूगल एनालिटिक्स के मुताबिक़ #NKSHARMAऔर #NKSharmazirakpur सबसे ज़्यादा सर्च किए गए हैशटैग्स में से हैं। वहीं उनके चुनावी अभियान का नारा #patialedapehredar भी ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में अपनी जगह बनाये हुए है। सोशल मीडिया पर शर्मा का प्रचार युवाओं को काफी लुभा रहा है। पिछले दिनों पटियाला में पहली बार किसी प्रत्याशी की तरफ से युवाओं के सवाल, एन.के.शर्मा के जवाब कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अमरीश त्यागी ने बताया कि शर्मा के कार्यकाल में हुए विकास कार्य तथा उनकी बेदाग छवि के चलते हैशटैग की लोकप्रियता का अंदाज़ा पिछले कुछ दिनों में उनके फ़ेसबुक पेज पर लोगों की प्रतिक्रियाओं,व्यूज़ और लाइक्स को देखकर लगाया जा सकता है।
पटियाला सीट में इस बार चौतरफा मुकाबला है। त्यागी ने बताया कि परनीत कौर के फेसबुक पर दो लाख 29 हज़ार फ़ॉलोवर्स हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.धर्मवीर गांधी के 96 हज़ार फ़ॉलोवर्स और आप प्रत्याशी डॉ. बलबीर सिंह के 43 हज़ार फ़ॉलोवर्स हैं। इन सभी को मात देते हुए एन.के शर्मा 4 लाख 7 हज़ार फ़ॉलोवर्स के साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर सबसे आगे चल रहे हैं। शर्मा के पेज पर डाली जाने वाली पोस्टों को विरोधियों के मुकाबले रोज़ाना हज़ारों हिटस मिल रहे हैं।
चुनाव के लिए महज़ एक सप्ताह का समय रह गया है। ऐसे में पटियाला सीट का ताज कौन पहनेगा, यह तो 4 जून को ही साफ़ हो पाएगा लेकिन सोशल मीडिया के चुनावी अखाड़े में एन के शर्मा ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ दिया है।