Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट मानसा में करेगी महिला पंचायत

Updated on Wednesday, May 08, 2024 16:32 PM IST

बठिंडा। महिला उत्थान के लिए काम कर रही दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट ने नई पहल करते हुए ग्रामीण महिलाओं को वोट का अधिकार बताने के उद्देश्य से जागरूकता हेतु 13 मई को मानसा में महिला पंचायत का आयोजन करने का ऐलान किया है। दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष हरदीप कौर विर्क, समाज सेवी जीत कौर दहिया, प्रो.रमनदीप कौर, महिला कार्यकर्ता ममता शर्मा व आकांक्षा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि एक तरफ हम चंद्रयान की सफलता का जश्र मना रहे हैं, क्योंकि उसकी लांचिंग टीम में महिलाएं भी शामिल थी वहीं दूसरी तरफ पंजाब के ग्रामीण अंचल में आज भी महिलाएं वोट के अधिकार के प्रति जागरूक नहीं हैं।

(SUBHEAD)
 

हरदीप कौर ने बताया कि बठिंडा जिले के गंाव खेमूआणा, कनकवाल, केसर सिंह वाला, दूने वाला, दौलतपुरा, भैणी तथा मानसा जिले के गांव अहमदपुर, सैदोवाला, हसनपुर, हाकम वाला, सिरसी वाला आदि में महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में दस-दस महिलाओं से बात की तो पता लगा कि महिलाओं को यह तो पता है कि वोट हो रहे हैं लेकिन इन वोटों से कौन चुना जाएगा, कौन सी सरकार बनेगी, क्या होगा इसके बारे में कुछ नहीं पता।

कई महिलाओं को तो अपने हलके से चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की भी जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाएं वोट डालने के लिए तो कतार में खड़ी होती हैं लेकिन वह अपना वोट अपने पति,भाई, पिता, ससुर के कहने पर ही डालती हैं। इसी उद्देश्य के साथ दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट ने 13 मई को मानसा जिले में महिला पंचायत का आयोजन करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इस महिला पंचायत में महिलाओं को न केवल उनके वोट के अधिकार के बारे में बताया जाएगा बल्कि उन्हें इस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा कि वह वोट डालने के लिए प्रत्याशियों का चयन खुद करें। वोट डालने से पहले अपने परिवार के सदस्य, गांव के सरपंच, पंच से बात न करें। भारतीय संविधान के अनुसार आपने वोट किसे दिया है इसे गोपनीय रखना मतदाता का अधिकार है। इस महिला पंचायत में महिलाओं को मतदाता के अधिकारों के बारे में बताया जाएगा। विर्क ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है लेकिन महिलाओं का एक बड़ा वर्ग इस पर्व के महत्व से अनजान है। दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट की कार्यकर्ता अब गांव-गांव महिलाओं को इसके बारे में बताएंगी। इस अवसर पर हरदीप कौर विर्क ने ट्रस्ट का विस्तार करते हुए जीत कौर दहिया को मानसा तथा आकांक्षा को बठिंडा जिला प्रधान नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

महिलाओं के लिए वोटिंग से संबंधित होगी ईनामी प्रतियोगिता

हरदीप कौर  ने कहा कि पंजाब में अपनी तरह का पहला आयोजन होने जा रहा है जिसमें महिला पंचायत के माध्यम से महिलाएं अपनी बात रखेंगी। इस पंचायत में महिलाओं से स्वीप गतिविधियों, वोटिंग के अधिकार आदि से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। सही जवाब देने वाली महिलाओं को ट्रस्ट की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

Readers' Comments
J P Singla 6/19/2023 6:00:01 PM

Your self judge how much safe we are in the hands of our own police?

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X