Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार:शर्मा

Updated on Saturday, April 20, 2024 21:02 PM IST

पटियाला। पटियाला लोकसभा हलके से शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने आम आदमी पार्टी की सरकार को जुमलों की सरकार करार देते हुए कहा है कि पंजाब की महिलाएं आज भी एक-एक हजार रुपये मासिक भत्ते का इंतजार कर रही हैं। एन.के.शर्मा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पटियाला में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं व शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से रूबरू हुए।

उन्होंने कहा कि पंजाब में पिछले ढाई साल से सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के विकास के मामले में बीस साल पीछे धकेल दिया है। भगवंत मान सरकार का पूरा ध्यान केवल प्रचार की तरफ है। पंजाब के हालात आज ये हो गए हैं कि सरकार कर्ज उतारने के लिए कर्ज ले रही है। पूर्व सरकारों को कर्ज व अन्य मुद्दों पर घरने वाली सरकार खुद भी पंजाब की जनता को बताए कि उनके कार्यकाल के दौरान कितना कर्ज लिया गया है और उसका कहां इस्तेमाल किया गया है।

(SUBHEAD)

शर्मा ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव के दौरान जो वादे करके आम आदमी पार्टी सत्ता में आई थी आज उन सब वादों को भूल चुकी है। पंजाब की लाखों महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपये मासिक भत्ता देने के नाम पर गुमराह किया गया। आज भी पंजाब की महिलाओं को भत्ते का इंतजार है। पंजाब के हालात यह हो गए हैं कि सरकारी कर्मचारियों को कई-कई माह से वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रचार करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले ही दौड़ से बाहर हो चुके हैं। आप के प्रत्याशी अगर वोट मांगने के लिए आएं तो उनसे विधानसभा चुनाव में किए गए वादों का हिसाब जरूर मांगा जाए। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी सदस्य जरनैल सिंह करतारपुर,खुशवंत सिंह ढिल्लों, बीबी महिंदर कौर, कृष्ण सिंह सनौर, गुरदर्शन सिंह गांधी, पलविंदर सिंह रिंकू, अमरजीत सिंह नौगावां, निरंजन सिंह फौजी, दविंदरपाल सिंह चढ्ढा, जसविंदर पाल सिंह, महिंदर सिंह पंजेटा समेत कई अकाली नेता मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X