Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

परनीत कौर को प्रत्याशी बनाने से भाजपा में बगावत

Updated on Saturday, April 20, 2024 20:57 PM IST

पटियाला। पटियाला लोकसभा हलके से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महारानी परनीत कौर को प्रत्याशी बनाए जाने से पार्टी में अंदरूनी तौर पर चल रही बगावती सुरें अब खुलकर सामने आने लगी हैं। लोकसभा हलके के अंतर्गत आते डेराबस्सी विधानसभा हलके के चुनाव प्रभारी एवं डेराबस्सी से भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके संजीव खन्ना ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। संजीव खन्ना की इस कार्रवाई को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आने वाले दिनों में अन्य कई पदाधिकारी भी पार्टी से मुंह मोड़ सकते हैं।

(SUBHEAD)

संजीव खन्ना के भाजपा के पदों को छोडऩे के पीछे मुख्य कारण परनीत कौर द्वारा पुराने भाजपा नेताओं की अनदेखी करना तथा कांग्रेस से हालही में भाजपा में शामिल हुए नेताओं को अधिक तरजीह देना है।

परनीत कौर का चुनाव प्रचार अभियान इस समय पूर्व चेयरमैन एसएमएस संधू संभाल रहे हैं। संधू द्वारा इस अभियान में उन्हीं लोगों को शामिल किया जा रहा है जो कुछ समय पहले कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आए हैं। इसे लेकर संजीव खन्ना समेत दर्जनों की संख्या में पुराने भाजपा नेता नाराज चल रहे हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार संधू डेराबस्सी समेत अन्य क्षेत्रों में परनीत कौर के कार्यक्रम तय कर रहे हैं। इसलिए वह किसी भी बीजेपी लीडर को महारानी परनीत  कौर की नजरों में भाजपा का बड़ा लीडर दिखाना नहीं चाहते।

परनीत कौर को अगर इस चुनाव में बेहतर उपस्थिति दर्ज करवानी है तो उन्हें कांग्रेस से आए हुए नेताओं को एक तरफ करके पुराने भाजपाइयों को साथ लेकर चलना होगा। भाजपा नेताओं के अनुसार एसएमएस संधू कांग्रेस के कल्चर को ही जानते हैं जहां उन्हें कोई भी कांग्रेसी नेता कुछ नहीं समझता था केवल महारानी के साथ अच्छे संबंध बना लेने से आप नेता नहीं बनते जब तक आपके साथ आम जनता न हो। संजीव खन्ना समर्थकों के अनुसार भाजपा में जो आज हो रहा है और डेराबस्सी भाजपा में जो कल होगा इस सारी टूट-फूट के जिम्मेदार केवल और केवल एसएमएस संधू हैं।  अगर महारानी चुनाव हार भी जाती हैं तो इसके लिए सीधे तौर पर संधू ही जिम्मेदार होंगे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X