Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

एनके शर्मा द्वारा जीरकपुर में हो रहे अवैध खनन पर छापा

Updated on Saturday, April 13, 2024 14:52 PM IST

जीरकपुर। पंजाब में बदलाव के नाम पर सत्ता में आई सरकार की सरप्रस्ती में जमकर अवैध खनन हो रहा है। बदलाव केवल खनन करने वाली गाड़ियों का हुआ है। पहले यह गाड़ियां कांग्रेस की सरप्रस्ती में चलती थी अब यह गाड़ियां पंजाब सरकार व हलका विधायक की निगरानी में अवैध खनन कर रही है। यह कहना है डेराबस्सी के पूर्व विधायक एन.के.शर्मा का। क्षेत्र वासियों द्वारा सूचित करने पर एन.के.शर्मा आज सुबह पीरमुछल्ला में पहुंचे जहां कई गाड़ियों व पोकलेन मशीनों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था। शर्मा जब मौके पर पहुंचे तो कई गाड़ियों तथा पोकलेन मशीने वहां से गायब हो गई। एक ट्रक नंबर पीबी-11/08895 वहां खड़ा था लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।

(SUBHEAD)

पूर्व विधायक एन.के.शर्मा व उनकी टीम ने देखा तो मौके पर कई जगह से मिट्टी उठाई गई थी और गहरे गढ्ढे थे। आसपास के लोगों ने पूर्व विधायक को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि यहां रात के समय पोकलेन मशीने आती हैं और खनन शुरू हो जाता है। तड़के में यह मशीने चली जाती हैं और यहां से दिन भर ट्रकों में ढुलाई चलती रहती है। क्षेत्र वासियों के अनुसार ख्नन विभाग, पुलिस, वन विभाग तथा नगर परिषद का अमला मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिलवा रहा है।

एन.के.शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पहले कांग्रेस के राज में डेराबस्सी व जीरकपुर इलाके में जमकर खनन हुआ अब आम आदमी पार्टी की सरकार के राज में धड़ल्ले से जीरकपुर के पीरमुछल्ला, डेराबस्सी के सुंढरा, बिजनपुर, भगवासी आदि गांवों में खनन हो रहा है। बदलाव के नाम पर सत्ता में आई सरकार के कार्यकाल में अगर कुछ बदला है तो वह है खनन करने वाली गाड़ियां। पहले कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपेंद्र ढिल्लों ने लॉकडाउन में खनन करवाया अब सीएम भगवंत मान व हलका विधायक की सरप्रस्ती में खनन हो रहा है।

शर्मा ने कहा कि पीरमुछल्ला की करीब डेढ लाख की आबादी है। अवैध खनन के कारण यहां आसपास बीस-बीस फुट तक गहरे गढ्ढे हो चुके हैं। बारिश में इस क्षेत्र की सोसायटियों में रहने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है। 

शर्मा ने कहा कि इसके लिए वन विभाग, खनन विभाग तथा पुलिस सीधे तौर पर जिम्मेदार है। आप सरकार अवैध खनन का पैसा चुनावों में इस्तेमाल कर रही है। आम आदमी अगर एक रेहड़ी मिट्टी भरता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है यहां रोजाना सैकड़ों ट्रक अवैध खनन की मिट्टी भरकर निकल रहे हैं। शिकायत करने पर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे पर पहले से ही हाईकोर्ट में केस चल रहा है। वह आज की कार्रवाई को लेकर फोटो तथा वीडियो हाईकोर्ट में जमा करवाएंगे। इस मामले की सीबीआई व ईडी से जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। इस मौक़े कौंसलर जगदेव सिंह भी उपस्थिति थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X