Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में लुधियाना के उद्यमियों का अहम योगदान:साक्षी साहनी

Updated on Saturday, March 23, 2024 20:43 PM IST

लुधियाना। लुधियाना की जिला उपायुक्त आईएएस साक्षी साहनी ने कहा है कि पंजाब की अर्थव्यवस्था में लुधियाना के उद्योगपतियों का महत्वपूर्ण योगदान है। लुधियाना समेत पंजाब के उद्योगपति युवाओं को रोजगार प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। साक्षी साहनी पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर द्वारा उद्योगपतियों व जिला प्रशासन के बीच सीधी वार्ता सत्र का उदघाटन करने के अवसर पर बोल रहे थी। जिला उपायुक्त ने कहा कि उद्योगपति युवाओं को रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ कौशल विकास के क्षेत्र में भी अपना सहयोग करें।
(SUBHEAD)
चुनावों के संबंध में बोलते हुए साक्षी साहनी ने लुधियाना के उद्योगपतियों को आहवान किया कि यहां की वोट प्रतिशत्ता को बढ़ाने के लिए वह अपने कर्मचारियों को इस बात के लिए प्रेरित करें कि वह मतदान के अधिकार का प्रयोग करें।
इससे पहले प्रतिनिधियों और वक्ताओं का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई पंजाब स्टेट चेप्टर के अध्यक्ष आरएस सचदेवा ने लुधियाना में पीएचडीसीसीआई का कार्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य स्थानीय व्यवसायों के लिए पीएचडीसीसीआई के संसाधनों और सहायता सेवाओं की पहुंच को बढ़ाना,उनकी वृद्धि और विस्तार पहल को सुविधाजनक बनाना है।
सत्र में सीआईसीयू के अध्यक्ष यू.एस.आहूजा सहित उद्योग जगत के दिग्गजों ने लुधियाना के औद्योगिक परिदृश्य के भीतर विभिन्न समस्याओं और अवसरों पर गहन चर्चा की।
(MOREPIC1) 
इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में पधारे संदीप ऋषि, आईएएस, आयुक्त, नगर निगम, लुधियाना और मेजर अमित सरीन, पीसीएस, अतिरिक्त उपायुक्त, लुधियाना ने बुनियादी ढांचे, अतिक्रमण, यातायात भीड़, नौकरशाही बाधाओं और अपर्याप्त सार्वजनिक सुविधाओं के संबंध में उद्योगपतियों की समस्याओं को सुना और इसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने लुधियाना और पूरे पंजाब में अनुकूल कारोबारी माहौल को बढ़ावा देने और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पीएचडीसीसीआई के अटूट समर्पण को दोहराया। अपने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के दौरान पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर की शिक्षा उप-समिति के संयोजक डॉ.अनिरुद्ध गुप्ता ने आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने में सरकार और उद्योग के बीच सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर फिको अध्यक्ष जी.एस. कुलार, शिंगोरा टेक्सटाइल्स की चेयरपर्सन मृदुला जैन समेत कई गणमान्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X