Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भारत व कनाडा के बीच औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना जरूरी

Updated on Friday, February 09, 2024 12:06 PM IST

चंडीगढ़। भारत व कनाडा के बीच निवेश को बढ़ावा देते हुए औद्योगिक संबंधों को मजबूत करना मौजूदा समय में बेहद जरूरी है। उक्त विचार भारत दौरे पर आए इंडो-कनाडा चैंबर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों ने स्थानीय पीएचडी हाउस में पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में व्यक्त किए।
(SUBHEAD)
आईसीसीसी के अध्यक्ष मुरारी लाल थपलियाल के नेतृत्व में चंडीगढ़ पहुंचे कनेडियन प्रतिनिधिमंडल का यहां पीएचडीसीसीआई पंजाब चैप्टर के चेयर आर.एस.सचदेवा तथा चैंबर की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए आर.एस. सचदेवा ने चैंबर द्वारा अमृतसर में हर साल आयोजित किए जा रहे पाईटैक्स में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि पंजाब और कनाडा के बीच कारोबारी संबंध मजबूत होने से दोनों देशों को आर्थिक रूप से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अगर इंडो-कनाडा चैंबर ऑफ कामर्स पाईटैक्स में अधिकारिक रूप से शामिल होगा तो भारतीय कारोबारियों को इसका लाभ मिलेगा। पंजाब की आबादी का बड़ा हिस्सा कनाडा में रहता है।
इंडो-कनाडा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मुरारीलाल थपलियाल ने कनाडा और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार निवेश को सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारत दौरे के दौरान विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ मुलाकात करके औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
(MOREPIC1)  
इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने कहा कि चैंबर द्वारा विभिन्न देशों के साथ औद्योगिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान आईसीसीसी कारपोरेट सचिव एवं उपाध्यक्ष चिराग शाह, आईसीसीसी के ट्रेड एंड कामर्स उपाध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव,दीपक शामनानी, आलोक नागपाल,नीरज गौतम के अलावा चंडीगढ़ व पंजाब के कई उद्योगपति मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X