Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

उद्योगपति पंजाब में करेंगे उद्योगों का विस्तार, सरकार के करेगी मदद:भुल्लर

Updated on Tuesday, December 12, 2023 11:38 AM IST

अमृतसर। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत तथा परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने उद्योगपतियों से आहवान किया है कि वह पंजाब में अपने उद्योगों का विस्तार करें पंजाब सरकार उनकी हर संभव मदद करने के लिए वचनबद्ध है। भुल्लर अमृतसर में चल रहे 17वें पाईटैक्स के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर देश-विदेश से आए हुए कारोबारियों को संबोधित कर रहे थे।

(SUBHEAD)

उन्होंने कहा कि पंजाब में पहली बार ऐसी सरकार बनी है जिसने आम आदमी की मांग के अनुसार अपनी नीतियां बनाई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास में उद्योगों व उद्योगपतियों की भूमिका अहम है। पंजाब में उद्योगपतियों को सस्ती बिजली मुहैया करवाने के अलावा उनकी मांग के अनुसार औद्योगिक नीति में बदलाव किया गया है।

भुल्लर ने पाईटैक्स के आयोजन पर पीएचडी चैंबर को बधाई देते हुए कहा कि यह मेला अब न केवल सीमावर्ती जिलों की बल्कि पूरे पंजाब की शान बन चुका है। इससे कुछ समय के लिए ही सही लेकिन हजारों लोगों को रोजगार मिलता है पंजाब पर्यटन के क्षेत्र में मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पाईटैक्स जैसे आयोजनों को सफल बनाने के लिए बहुत जल्द जमीन का प्रबंध किया जाएगा।

इससे पहले भुल्लर का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री में पंजाब चैप्टर के चेयर आर.एस. सचदेवा ने कहा कि पंजाब सरकार के सहयोग से संपन्न हुए इस मेले में पहुंचे लाखों लोग इस बात का गवाह हैं कि अब पंजाब सही मायने में रंगला पंजाब बनने की दिशा तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद, पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के को-चेयर संजीव सेठी, स्थानीय संयोजक जयदीप सिंह के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

इस अवसर पर एमएसई के निदेशक विरिंदर शर्मा, जीएमडीआईसी के इंद्रजीत सिंह टांडी, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद, स्थानीय संयोजक जयदीप सिंह और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रगतिशील किसानों और युवा स्टार्टअप को की किया सम्मानित

धान के अवशेष और पराली का उपयोग करके टाइल्स बनाने वाले गुरदासपुर जिले के परमिंदर सिंह, जैविक हल्दी की खेती करने वाले अमृतसर के गांव तरसिक्का के किसान सुल्तान सिंह भिंडर और जेठूवाल गांव निवासी और शहद के युवा उत्पादक पवनदीप अरोड़ा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने चैबर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसानों को खेती के साथ-साथ कृषि व्यवसाय भी अपनाना चाहिए ताकि उनकी आय बढ़ सके।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X