Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमृतसरियों ने पाईटैक्स की मस्ती के साथ मनाया संडे

Updated on Sunday, December 10, 2023 19:47 PM IST

अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे 17वें पाईटैक्स के दौरान रविवार को शहर वासियों ने जहां खूब मस्ती की वहीं अमृतसर के अलावा तरनतारन, गुरदासपुर व जालंधर से भी भारी संख्या में लोग यहां पहुंचे। पाईटैक्स में रविवार को बहुत से परिवार ऐसे भी देखे गए जो पूरा दिन यहीं पर रहे।

(SUBHEAD)
चैंबर द्वारा यहां सात दिसंबर से पाइटैक्स का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते रविवार को छुट्टी के दिन भारी भीड़ उमड़ी। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चैप्टर के चेयर आरएस सचदेवा ने कहा कि अमृृतसर अंतरराष्ट्रीय महत्व वाला पर्यटक स्थल है। जिसके चलते दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए दूर-दराज से आए श्रद्धालु भी आज पाइटैक्स में पहुंचे।
उन्होंने बताया कि रविवार को यहां आने वाले लोगों ने फूड कोर्ट में लगे राजस्थानी खाने के स्टॉल का जमकर लुत्फ उठाया। सर्दी के मौसम में खिली धूप के बीच ज्यादातर लोग यहां परिवारों समेत पहुंचे हुए थे।

तरनतारन से परिवार समेत पाईटैक्स देखने पहुंचे परविंद्र सिंह ने बताया कि छुट्टी के दिन बच्चों के साथ घूमने के लिए इससे अच्छा आयोजन कोई नहीं हो सकता है। अमृतसर से आई गुरजोत कौर ने बताया कि इस बार यहां स्टालों की संख्या अधिक होने के कारण वह पिछले दो दिनों से पाईटैक्स में आ रही हैं।
इसी दौरान पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने कहा कि रविवार को यहां करीब एक लाख 20 हजार पर्यटक आए हैं। यह अपने आप में एक रिकार्ड है। सोमवार को मेले का अंतिम दिन है। ऐसे में अंतिम दिन खरीददारी करने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा,एनजीओ का बच्चे बने मुख्य अतिथि
पाइटैक्स में रविवार को कई स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। यहां बने मुख्य मंच पर संत सिंघ सुखा सिंह तथा सीनियर स्टडी टू के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नशों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक नाटक पेश किया। इसके अलावा आज यहां निष्काम सेवा सोसायटी के बच्चों ने भी पाइटैक्स मेले का लुत्फ लिया।

 

Readers' Comments
Amarjit Kaur 6/15/2023 11:03:11 PM

👍👍👍fruitful efforts of our union Congratulations Thanks a lot to our Respected Education Minister Sahib for kindness and quick decision

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X