Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत:थोरी

Updated on Saturday, December 09, 2023 19:38 PM IST

अमृतसर। अमृतसर के जिला उपायुक्त घनशाम थोरी ने जिला वासियों को आहवान किया है कि रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए इसे जन आंदोलन बनाए जाने की जरूरत है। जिला उपायुक्त आज यहां 17वें पाईटैक्स के दौरान पीएचडी चैंबर के महिला विंग शी फोरम तथा खालसा ब्लड डोनेट यूनिटी व पलस अस्पताल द्वारा आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय रक्तदान शिविर के उदघाटन अवसर पर एकत्र लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि चैंबर द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पहली बार यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां आने वाला कोई भी व्यक्ति स्वैच्छा से रक्तदान कर सकता है। जिला उपायुक्त ने 53वीं वार रक्तदान करने वाले पंजाब पुलिस के एएसआई दर्शन सिंह को मैडल देकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चैप्टर के चेयर आरएस सचदेवा ने कह कि चैंबर का यह पहला प्रयास है। जिसका भविष्य में विस्तार किया जाएगा। शिविर के दौरान अस्पताल के डाक्टर गौरव शोरी तथा खालसा ब्लड डोनेट यूनिटी के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने रक्तदानियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवाओं को रक्तदान मुहिम तेज करने के लिए आगे आना चाहिए। अगर युवा रक्तदान की मुहिम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे कोई भी व्यक्ति असमय मृत्यु का शिकार नहीं होगा।
इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने बताया कि चैंबर द्वारा अधिक से अधिक महिलाओं को अपने साथ जोडऩे तथा महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए शी फोरम का गठन किया गया है। अमृतसर में शी फोरम की संयोजक टीना अग्रवाल ने बताया कि आज आयोजित किए गए रक्तदान शिविर के दौरान स्वेच्छा से 40 लोगों ने रक्तदान किया है। यह आयोजन रविवार को भी जारी रहेगा। इस अवसर पर शी फोरम की सह-संयोजक मीना सिंह व सरगुण सचदेव समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X