Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पीएचडी चैंबर ने किया महिला उद्यमियों का सम्मान

Updated on Saturday, December 09, 2023 19:31 PM IST

अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे 17वें पाईटैक्स में आज पहली बार उन महिला कारोबारियों को सम्मानित किया गया जो पिछले कई वर्षों से यहां आकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। पाईटैक्स मेले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला उपायुक्त घनशाम थोरी की पत्नी आईआरएस अधिकारी डॉ.गगन कुंदन थोरी, डॉ.तरूणदीप कौर आईआरएस, डॉ.कंचन गर्ग आईआरएस ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर महिला उद्यमियों को सम्मानित किया।

(SUBHEAD)
इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने कहा कि पाईटैक्स में अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने वाली महिलाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस बार भी कुल स्टॉल का 35 फीसदी हिस्सा महिला उद्यमियों के पास है। इनमें पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में चल रहे महिलाओं के सेल्फ हेल्प गु्रप भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से महिला उद्यमियों के उत्पादों को नई पहचान मिली है।

(MOREPIC1) 
कार्यक्रम के रेवड़ी गज्जक का कारोबार करने वाली महिला कारोबारी राजकुमारी, फुलकारी उद्यमी ईशानी बत्तरा, थाईलैंड से यहां आ रही अजरा, इलेक्ट्रिक कंबल का कारोबार करने वाली रिप्ती टुटेजा, क्वालिटी गार्डन सेंटर की संचालक सिल्कियाना मल्होत्रा, अचार-चटनी का कारोबार करने वाली श्रुति गोयल, सेल्फ हेल्प ग्रुप का संचालन करने वाली हरजिंदर कौर तथा पेंटिंग विक्रेता श्वेता कपूर को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शी फोरम की क्षेत्रीय संयोजक टीना अग्रवाल ने कहा कि फोरम द्वारा जहां महिला उद्यमियों को बेहतर मंच प्रदान किया जा रहा है वहीं उनके उत्पादों को विश्व पटल पर नई पहचान मिली है। इस अवसर पर शी फोरम की सह-संयोजक मीना सिंह, सरगुण सचदेव समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X