Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में 1150 करोड़ से बदलेगी फोकल पवाइंटों की नुहार:अनमोल गगन मान

Updated on Thursday, December 07, 2023 20:33 PM IST

अमृतसर। पंजाब की पर्यटन, सांस्कृतिक मामले तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा है कि पंजाब में इकौ-टूरिज्म, एडवेंचर और वाटर स्पोर्टस और पर्यटन को समूचे रूप में विकसित करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। सरकार की तरफ से इन क्षेत्रों में किये जा रहे प्रयासों से भविष्य में मिसाली नतीजे सामने आऐंगे।
(SUBHEAD)

अनमोल गगन मान आज यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे 17वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाईटैक्स) के औपचारिक उदघाटन के अवसर पर देश-विदेश से आए हुए कारोबारियों को संबोधित कर रही थी। अनमोल गगन ने कहा कि पंजाब में फोकल प्वाइंटों के सुधार हेतु 1150 करोड़ रुपये खर्च करके नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आद्योगिक नीति के परिणाम स्वरूप पिछले करीब डेढ़ साल में 60 हजार करोड़ का पूंजी निवेश हो चुका है। पंजाब में उद्योगपतियों को जहां सस्ती बिजली मुहैया करवाई जा रही है वहीं कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब में यह पहली बार है कि पंजाब के विरासती मेलों और त्योहारों को सरकार द्वारा मनाया जा रहा है और इसलिए अलग तौर पर बजट रखा गया है। मान ने कहा कि पाईटैक्स ने पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने और निवेश वृद्धि के हमारे दृष्टिकोण के साथ तालमेल बिठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
(MOREPIC1) 
मान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उन महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रम प्रदान करना है जो आतिथ्य, टूर गाइडिंग, ग्राहक सेवा और इवेंट प्रबंधन सहित पर्यटन क्षेत्र में विभिन्न भूमिकाओं में रुचि रखती हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के डिप्टी महासचिव नवीन सेठ ने कहा कि पंजाब की आर्थिकता में योगदान देने वाले उद्योगों व कारोबारियों को बेहतर मंच प्रदान करना ही पीएचडी चैंबर का प्रयास रहा है। व्यापार, निवेश और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में हमारी प्रतिबद्धता पंजाब सरकार के दृष्टिकोण के साथ सहजता से मेल खाती है।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से पधारे पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमेंट प्रमोशन के सीईओ डीपीएस खरबंदा ने कहा की पंजाब में आप सरकार के गठन के बाद न केवल कई नामी कंपनियों ने निवेश किया है बल्कि पंजाब में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।
इस अवसर पर विशेष रूप से पधारे बॉलीवुड अभिनेता जिम्मी शेरगिल ने कहा कि इस तरह के आयोजन ही पंजाब को सही मायने में रंगला पंजाब बनाते हैं।
इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के चेयर आर.एस. सचदेवा ने बताया कि पाईटैक्स का यह 17वां संस्करण है, जिसे पंजाब सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। पंजाब सरकार के सहयोग से इसका लगातार विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर अमृतसर के जिला उपायुक्त घनशाम थोरी, पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर, पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के को-चेयर संजीव सेठी, करण गिल्होत्रा, चैंबर की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद, स्थानीय संयोजक जयदीप सिंह, चैंबर के महिला विंग शी फोरम में अमृतसर की संयोजक टीना अग्रवाल, सह-संयोजक मीना सिंह व सरगुण सचदेव समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X