Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी है उद्यमिता को बढ़ावा देना:जिम्मी शेरगिल

Updated on Thursday, December 07, 2023 20:28 PM IST

अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेता जिम्मी शेरगिल ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना जरूरी है। महिलाएं अगर आत्मनिर्भर बनेंगी तो देश व प्रदेश के विकास की राह आसान होगी।

(SUBHEAD)

जिम्मी शेरगिल बृहस्पतिवार को पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे 17वें पाईटैक्स के उदघाटन अवसर पर पहुंचे थे। जिम्मी शेरगिल ने पीएचडीसीसीआई के महिला विंग शी फोरम के कार्यक्रमों एवं भविष्य की योजनाओं से संबंधित ब्राशर लांच करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह चैंबर का सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि पाईटैक्स में महिला उद्यमियों की भूमिका सराहनीय है।
इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने कहा कि महिला उद्यमियों तथा उनके उत्पादों को बेहतर प्लेटफार्म मुहैया करवाने के लिए चैंबर द्वारा इस साल 24 जून को शी फोरम का गठन किया गया है। अब धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए शी फोरम अमृतसर की संयोजक टीना अग्रवाल ने कहा कि फोरम द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए जहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है वहीं अधिक से अधिक महिलाओं को इसके साथ जोडक़र ऐसा मंच प्रदान किया जा रहा है जहां वह न केवल सफल महिला उद्यमी बन सकें बल्कि अपने उत्पादों की भी सही तरीके से बिक्री कर सकें। इस अवसर पर शी फोरम की सह-संयोजक मीना सिंह व सरगुण सचदेव समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

जिम्मी शेरगिल ने देखा पाईटैक्स, पर्यटकों ने कराई सेल्फी
बॉलीवुड कलाकार जिम्मी शेरगिल को अपने बीच पाकर आज पाईटैक्स में पहुंचे लोग काफी खुश थे। जिम्मी शेरगिल ने यहां लगी स्टालों का दौरा करते हुए उनमें रखे उत्पादों में खासी दिलचस्पी दिखाई। इस अवसर पर यहां पहुंचे पर्यटकों ने जिम्मी शेरगिल के साथ सेल्फी भी करवाई।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X