Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में महिला उद्यमी तैयार करेगा पीएचडीसीसीआई

Updated on Sunday, June 25, 2023 13:48 PM IST


अमृतसर।
 देशभर में उद्योगपतियों व सरकार के बीच सेतु का काम करने वाले पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने एक नई पहल करते हुए पंजाब में महिला उद्यमी तैयार करने के उद्देश्य से ‘शी’ फोर्म का गठन किया है। गुरू की नगरी अमृतसर में आज पंजाब एग्रो व स्टार्टअप पंजाब के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान चैंबर की रैजीडेंट डायरैक्टर भारती सूद के नेतृत्व में इस फोर्म का औपचारिक उदघाटन किया गया।

(SUBHEAD)

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारी सफल महिला उद्यमी, पीएचडीसीसीआई में महिला, बाल विकास एवं एंटरपैन्यौर कमेटी की को-चेयर ब्लोस्म कोचर ने कहा कि पंजाब की महिलाओं इस समय एक ऐसे प्लेटफार्म की जरूरत है जहां उनकी न केवल समस्याओं का समाधान हो सके बल्कि उन्हें सफल उद्यमी बनने के लिए प्रशिक्षण भी मिले। आज भी महिलाओं का दायरा सीमित है। ऐसे में चैंबर द्वारा उन्हें उनके दायरे में रहकर ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अध्यक्षीय भाषण में पीएचडीसीसीआई की रैजीडेंट डायरैक्टर भारती सूद ने कहा कि पीएचडीसीसीआई ‘शी’ का मतलब स्ट्रोंग, होलिस्टिक एंड एनर्जेटिक वूमैन फोरम है। यही एक महिला की परिभाषा है। उन्होंने कहा कि इस फोरम के माध्यम से पंजाब के सभी जिलों में चल रहे महिला सेल्फ हेल्प ग्रुपों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा वहीं इस फोरम में जुड़े सफल महिला उद्यमी आगे नई महिला उद्यमियों को तैयार करेंगी।

उन्होंने कहा कि ‘शी’ फोरम के माध्यम से महिलाओं को नए-नए उत्पाद तैयार करने, उत्पादों की मार्केटिंग करने आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पाईटैक्स में इस बार महिला उद्यमियों की भागेदारी को पहले के मुकाबले बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए ओजस फिटनेस क्लीनिक एंड एजुकेशनल सेंटर की संस्थापक डॉ.विभा बावा ने कहा कि महिलाओं को अब अपनी प्रतिभा खुद दिखानी होगी। इस तरह के प्लेटफार्म महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकते हैं।

(MOREPIC1)

हिमाचल की सहायक आयुक्त सेल्स टैक्स एवं एक्साइज पूनम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की महिला उद्यमी आज देशभर अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस फोरम के माध्यम से हिमाचल व पंजाब की महिलाओं की साझा बैठक करवाई जाएगी ताकि वह एक-दूसरे के साथ अपने आइडिया साझा कर सकें। पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय महिला विकास कमेटी की क्नवीनर एडवोट पूजा नायर ने कहा कि इस बैनर के माध्यम से महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर सिंबा क्वार्टज की संस्थापक सीईओ मंदीप टांगरा, स्थानीय संयोजक जयदीप सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X