Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सात दिसंबर से होगा पाईटैक्स का आयोजन

Updated on Thursday, June 08, 2023 06:58 AM IST

अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किया जाने वाले पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाईटैक्स) इस साल सात दिसंबर से अमृतसर में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है। जिसके चलते पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चैप्टर के को-चेयर करण गिल्होत्रा ने फिल्म अभिनेता एवं समाज सेवी सोनू सूद से मुलाकात करके उन्हें पाईटैक्स में शामिल होने का निमंत्रण दिया। गिल्होत्रा के साथ चैंबर की रेजीडेंट निदेशक भारती सूद भी मौजूद रही।

(SUBHEAD)
इस मुलाकात के दौरान करण गिल्होत्रा ने सोनू सूद को बताया कि इस बार पाईटैक्स का आयोजन सात से 11 दिसंबर तक किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न उद्योगों से उपभोक्ता वस्तुओं, कृषि उत्पादों, ऑटोमोबाइल, औद्योगिक मशीनरी, भोजन और सेवाओं सहित कारोबारी अपने उत्पाद लेकर आते हैं। इसके माध्यम से चैंबर द्वारा कंपनियों को अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने, संभावित ग्राहकों और आपूर्तिकर्ताओं के साथ नेटवर्क बनाने और नए व्यावसायिक अवसरों का पता लगाने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है।
गिल्होत्रा ने बताया कि पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पीआईटीईएक्स) पंजाब सरकार के सहयोग से अमृतसर में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) द्वारा आयोजित एक वार्षिक प्रमुख व्यापार मेला है। पाईटैक्स को 2005 में पंजाब और भारत के अन्य हिस्सों के उद्यमियों, निवेशकों, एमएसएमई और कंपनियों के लिए व्यापार और व्यवसाय के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
पाईटैक्स इस समय उत्तर भारत में व्यापार के लिए पंजाब की सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक बन गया है, जो पूरे क्षेत्र और दुनिया भर से हजारों आगंतुकों को आकर्षित करता है। इसमें हर साल लाखों की संख्या में लोग आते हैं। पाईटैक्स में
प्रदर्शनी के अलावा, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, व्यवसाय, पर्यटन,और निवेश के अवसरों से संबंधित विषयों पर सेमिनार, कार्यशाला और सम्मेलन का भी आयोजन किया जाता है। इस बैठक के दौरान सोनू सूद ने गिल्होत्रा का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वह अपने कार्यक्रम में पाईटैक्स को भी शामिल करेंगे और एक दिन यहां का दौरा जरूर करेंगे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X