होशियारपुरः,16 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) गुरदासपुर उपचुनाव को लेकर जहां कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर आरोप प्रतिरोप लगाने से पीछे नहीं हट रहे वही नवजोत सिंह सिद्धू अपने बेबाक शब्दों के कारण सुर्खियों में रहते है। होशियारपुर के टांडा में सांसद प्रेम सिंह चंदू माजरा ने सिद्धू को अपने शब्दों पर लगाम लगाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन शब्दों का खामियाजा उपचुनाव में भुगतना पड़ेगा। गुरदासपुर उपचुनाव को लेकर यहां उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कांग्रेस और गठबंधन एक दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे है। सिद्धू की कड़े शब्दों की आलोचना करते हुए चंदू माजरा ने कहा कि सिद्धू जब बोलते हैं तो शब्दों का सही इस्तेमाल नहीं करते जिसके चलते सिद्धू को इसका खामियाजा गुरदासपुर उपचुनाव में भुगतना पड़ेगा। वही अकाली नेता ने कहा कि पंजाब में लोगो से जो वादे कर कांग्रेस सत्ता में आई थी वो आज तक पुरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब की जनता के साथ धोखा किया है।