Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सिरसा: डेरा सच्चा सौदा रूहानी स्थापना दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Updated on Friday, April 29, 2022 18:12 PM IST

-सड़कों पर कई-कई किलोमीटर लम्बी लगी वाहनों की कतारें
-देश-विदेश में करोड़ों साध-संगत ने मानवता भलाई कार्य करके मनाई खुशी

-गुरुग्राम से भी काफी संगत इस आयोजन में हुई शरीक

सिरसा/गुरुग्राम। सर्व धर्म संगम डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना दिवस 29 अप्रैल का पावन भंडारा शुक्रवार को देश और दुनिया में करोड़ों साध-संगत ने धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भीषण गर्मी के बावजूद इस अवसर पर शाह सतनाम जी धाम में आयोजित पावन भंडारे में असीम श्रद्धा, विश्वास और गुरु भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

(MOREPIC1) 

एक ओर जहां विशाल पंडाल साध-संगत से खचाखच भरा था, वहीं दरबार की ओर आने वाले भादरा रोड, शाह सतनाम जी मार्ग और बाजेकां की ओर से आने वाले रास्तों पर भी दूर-दूर तक साध-संगत का भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। नामचर्चा की समाप्ति तक सभी मार्गों पर कई-कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। साध-संगत के भारी उत्साह के समक्ष प्रबंधकीय समिति द्वारा किए गए प्रबंध छोटे पड़ते नजर आए। वहीं ड्रोन से साध-संगत पर पुष्प वर्षा भी अद्भुत नजारा पेश कर रही थी।

(MOREPIC2)

पावन भंडारे की शुभ वेला पर डेरा प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां द्वारा भेजा गया रुहानी पत्र पढ़कर सुनाया गया, जिसमें डेरा प्रमुख द्वारा 139वें मानवता भलाई के रूप में अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम शुरू की। जिसके तहत डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत अनाथ बेसहारा बुजुर्गों की संभाल करेगी।

(MOREPIC3)

जनहित में किए गए ये कार्य
इस अवसर पर मानवता भलाई के कारवां को गति देते हुए साध-संगत ने आत्म सम्मान मुहिम के तहत 29 महिलाओं को सिलाई मशीनें, फूड बैंक मुहिम के तहत 29 जरूरतमंद परिवारों को राशन, जननी सत्कार मुहिम के तहत 29 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की किट्स, क्लॉथ बैंक से 29 जरूरतमंदों को वस्त्र, पक्षी उद्धार मुहिम के तहत छतों पर दाना-पानी की व्यवस्था के लिए 529 कसोरे और जरूरतमंद परिवारों को साध-संगत द्वारा बनाकर दिए मकानों की चाबियां दी गई। इसके साथ ही इस अवसर पर नई सुबह मुहिम के तहत दो भक्तयोद्धा विवाह बंधन में बंधे। वहीं 29 आदिवासी युगलों की शादियां हुईं। नामचर्चा की समाप्ति पर आई हुई साध-संगत को हजारों सेवादारों ने कुछ ही मिनटों में लंगर भोजन खिला दिया गया।

रात को निकाली जागो, झूमी साध-संगत
डेरा सच्चा सौदा रूहानी स्थापना दिवस को लेकर साध-संगत के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 28 और 29 अप्रैल की मध्य रात्रि में ब्लॉक सरसा, शाह सतनाम जी पुरा, कल्याण नगर, ट्रयू सोल कॉम्पलेक्स आदि में साध-संगत ने पंजाब की लोक परंपरा के अनुसार जागो निकाली और गुरूजी संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के पवित्र नारे के साथ बधाई दी।

जगह-जगह लगी थी पेयजल छबीलें
पावन भंडारे में उमड़ी साध-संगत के लिए भीषण गर्मी के मद्देनजर डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन समिति की ओर से पंडाल और मुख्य मार्गों पर पेयजल की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। इस दौरान पानी समिति के सेवादार जहां पंडाल में घूम-घूम कर साध-संगत को पानी पिला रहे थे। वहीं अनेक स्थानों पर छबीलें लगाई थी।

बेहतरीन रही सफाई व्यवस्था
साध-संगत की सुविधा के मद्देनजर पंडाल में जगह-जगह पर डस्टबीन रखे गए थे, ताकि स्वच्छता सुचारू बनी रहे। इसके साथ ही कैंटीनों पर बड़े-बड़े ड्रमों की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही ड्रम भरते तो सफाई समिति के सेवादार तुरंत ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से कूड़े को साफ कर देते। पावन भंडारे में सफाई व्यवस्था का बेहतरीन नजारा देखने को मिला।

जगह-जगह तैनात रही मेडिकल टीमें
पावन भंडारे में पहुंची साध-संगत के स्वास्थ्य के मद्देनजर डेरा प्रबंधन की ओर से जगह-जगह पर मेडिकल टीमें नियुक्त की गई थी, जिनमें शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक और पेरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ ब्लॉकों से आए चिकित्सकों व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सेवादारों ने अपनी सेवाएं दी। ये सेवादार जहां जरूरत पडऩे पर महिला और पुरुषों की जांच कर रहे थे, साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी कर रहे थे। पावन भंडारे में उमड़े साध-संगत के जनसैलाब के वाहनों के लिए दर्जनों ट्रैफिक ग्राउंड बनाए गए थे, जिनमें बस, कार, जीप सहित वाहनों की व्यवस्थित रखा गया।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X