Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: पटौदी बार एसोसिएशन द्वारा पत्रकार फतह सिंह उजाला का सम्मान

Updated on Wednesday, April 27, 2022 18:37 PM IST

एसडीएम प्रदीप कुमार एवं पालिका चेयरमैन चंद्रभान द्वारा भेंट समृति चिन्ह

विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों में कार्य कर चुके 3 दशक से उजाला सक्रिय

किसी भी दवाब के अपनी खबर-समाचार को नहीं लिखना, कलम का कत्ल

गुरुग्राम । पटौदी बार एसोसिएशन के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार फतह सिंह उजाला को एक सादा समारोह में पटौदी कोर्ट परिसर में एडवोकेटस के बीच सम्मानित किया गया । पटौदी बार एसोसिएशन की तरफ से पटौदी के एसडीएम प्रदीप कुमार और पटौदी नगर पालिका के चेयरमैन चंद्रभान सहगल के द्वारा पत्रकार फतह सिंह उजाला को इस मौके पर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । इस मौके पर पटौदी बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप यादव, उप प्रधान एडवोकेट अशोक शर्मा, सचिव एडवोकेट मनीष यादव, सह सचिव एडवोकेट विष्णु चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे ।

पटौदी बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी एवं प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर मुदगिल ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण और जोखिम का कार्य बन चुका है । सही मायने में पत्रकारिता का क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें 24 घंटे सक्रिय रहना पड़ता है । कब और कहां किस प्रकार की घटना घटित हो जाए ? संबंधित घटना स्थल पर पहुंचना और वास्तविकता से सभी को परिचित कराना निश्चय ही चुनौती पूर्ण कार्य है । इस मौके पर पटौदी बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप यादव ने कहा समाचार या फिर खबर का संकलन करना और उसके बाद में आम जनमानस की भाषा में प्रस्तुत करना पत्रकारिता सहित समाचार लेखन की एक कला है । पत्रकार वास्तव में दो पक्षों के बीच एक ऐसी कड़ी के रूप में काम करते हैं, जिससे की दोनों पक्षों की बातें और समस्याएं एक दूसरे तक पहुंचने के साथ ही संबंधित विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में भी लाई जा सके।

उन्होंने कहा आज के दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है कि किसी भी प्रकार की घटना या कोई भी नवीनतम जानकारी, किसी अदालत का फैसला या फिर कोई समाज को नई दिशा देने वाला कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवा वर्ग के द्वारा अपनी योग्यता को साबित करना, इन सब बातों और तथ्यों को पलक झपकते ही समाचार के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है । लेकिन सोशल मीडिया का कुछ लोगों के द्वारा अनुचित इस्तेमाल भी किया जा रहा है । इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता लिखे गए समाचार या फिर घटना के विषय में प्रस्तुत जानकारी बिना किसी लाग लपेट और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत किया जाना किसी भी पत्रकार की विश्वसनीयता को लोगों के बीच कायम रखती है । जटिल और संवेेदनशील मामलों -मुद्दो को इस प्रकार से लिखना कि पक्ष-प्रतिपक्ष की गरिमा भी बनी रहे, समाधान का विकल्प ममजबत बने, यह कलम की ही कलाकरी होती है।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार फतेह सिंह उजाला ने पटौदी बार एसोसिएशन के द्वारा दिए गए सम्मान को अपने साथी पत्रकारों को समर्पित करते हुए कहा कि सार्वजनिक मंच समारोह या फिर कानून के ज्ञाता एडवोकेट के बीच में सम्मानित किया जाने से जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति और अधिक बढ़ जाती है । कई बार ऐसे मौके भी आते हैं , जब पत्रकारों पर मानसिक और दिमागी दोनों प्रकार का दबाव तक झेलना पड़ता है, परोक्ष-अपरोक्ष धमकियां भी मिलती है, गई बार बेहद गंभीर आरोप तक लगते हैं। फिर भी ऐसे हालात में संबंधित घटना या फिर समाचार को लिखना इसलिए जरूरी हो जाता है कि जो भी कोई समस्या अथवा परेशानी है या फिर विवाद है, उसके समाधान का पत्रकार माध्यम बनकर अपनी भूमिका निभाते हुए समाज के प्रति दायित्व को पूरा कर सकें।

इस मौके पर पटोदी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट तेजपाल सिंह चौहान, एडवोकेट अजीत चौहान, एडवोकेट जितेंद्र सैनी, एडवोकेट राहुल राव, एडवोकेट रूप सिंह सैनी, एडवोकेट सुखबीर सिंह, एडवोकेट दिनेश कुमार, पटौदी नगर पालिका के चेयरमैन चंद्रभान सहगल, पूर्व वाइस चेयरमैन राधेश्याम मक्कड़, सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X