Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: भर्ती हुए थे डाटा एंट्री ऑपरेटर, अब काम करवा रहे स्वीपर का...

Updated on Thursday, April 07, 2022 19:30 PM IST

-कई महीने से वेतन भी नहीं देने पर बिफरे अस्पताल के कर्मचारी
-नागरिक अस्पताल में ठेके पर लगे कर्मचारियों ने की हड़ताल

गुरुग्राम: पहले तो कई महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा। उसके बाद उनके मूल काम से हटाकर दूसरा काम करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे भला कैसे और कौन काम करेगा। यह शिकायत है नागरिक अस्पताल के उन कर्मचारियों की, जो कि ठेकेे पर लगे हैं। अपनी मांगों को लेकर इन कर्मचारियों ने गुरुवार को काम छोड़कर हड़ताल शुरू की। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।

यहां हड़ताल कर रहे कर्मचारी मनजीत, योगेश, लवकेश, शर्मिला, पूनम आदि ने बताया कि पिछले कईसाल से वे यहां काम करते आ रहे हैं। अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं। इसके बाद भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। यहां 214 कर्मचारी हैं, जिनकी तीन महीने से सेलरी नहीं दी जा रही। अभी तक तो सेलरी की मांग कर रहे थे। इसी बीच एक नया विवाद भी खड़ा हो गया। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें जिन पदों पर लगाया गया था, उन पर वे काम कर रहे थे। चुपके से उनके पदों को ही बदल दिया गया। डाटा एंट्री ऑपरेटर शर्मिला के मुताबिक कहने को तो वह डीओ है, लेकिन उससे स्वीपर काम करने के आदेश दिए गए हैं। इसी तरह की शिकायत पूनम की भी थी। उनका पहले तो वेतन 23,225 रुपये तय हुआ था, लेकिन उनकी पोस्ट घटाने के साथ वेतन को भी घटाकर अब 14 हजार रुपये कर दिया गया है। जो कि नाइंसाफी है।

(MOREPIC1)

सिफारिश वाले डीओ लगाने के लिए दूसरे कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। पुराने डीओ को अपने पदों से हटाकर यहां सिफारिश से 4 नए डीओ एडजस्ट किए गए हैं। सभी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के एक स्थायी क्लर्क के भतीजे को भी लगाया गया है। शिकायत सैल में 8 कर्मचारी थे, जिनमें से 4 को स्वीपर लगा दिया गया है। 10 साल वालों को तो हटा दिया है, वहीं एक साल वालों को रख लिया है। इन पदों को बदलने के लिए उन्हें किसी तरह की सूचना तक नहीं दी गई। उनकी एजुकेशन डीओ के स्तर की है तो वे कैसे स्वीपर का काम करें।

अपनी शिकायत लेकर सभी कर्मचारी सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र यादव के पास भी पहुंचे थे। उनकी तरफ से भी कोई खास मदद नहीं की गई। कर्मचारियों ने कहा कि अब तक तो वे कोरोना योद्धा कहलाए, लेकिन अब उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X