Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

भिवानी: सेवा से निवृत हुए ओमप्रकाश का पर्यावरण की सेवा में जारी रहेगा सफर

Updated on Thursday, February 03, 2022 11:38 AM IST

भिवानी: सेवा से निवृत हुए ओमप्रकाश का पर्यावरण की सेवा में जारी रहेगा सफर

-बीडीपीओ कार्यालय से बतौर उपाधीक्षक सेवानिवृत हुए हैं ओमप्रकाश
-जहां-जहां पोस्टिंग हुई, वहीं पर पेड़ लगाकर करते रहे हरियाली
-पर्यावरण प्रेमी के रूप में आगे भी सफर रहेगा जारी

 

संजय कुमार मेहरा

भिवानी। टहनी टूटे क्षमा मांगने वाली प्रथा चलाऊंगा, चली कुल्हाड़ी अगर तने में इंकलाब चिल्लाऊंगा, आंदोलन की मांग उठी तो चिपको फिर से गाऊंगा, पग-पग चलकर क्षण-क्षण अपना पर्यावरण बचाऊंगा...। ऐसी ही सोच के साथ अपने सेवाकाल में पर्यावरण के प्रति काम करते रहे उपाधीक्षक ओमप्रकाश।

ओमप्रकाश भगवान शिव के नाम ओम के प्रकाश से बना है। यह शहर की उस शख्सियत का नाम है, जिसने सरकारी सेवा में रहते हुए अपने नाम को सदा प्रकाशमान रखा। बीडीपीओ कार्यालय से उपाधीक्षक पद से सेवानिवृत हुए ओमप्रकाश से सीख सकते हैं कि हमें नौकरी के साथ क्या ऐसा करना चाहिए, जो पीढिय़ों तक स्मरण रह सके।

 (MOREPIC1)

सात अक्टूबर 1981 को डीसी कार्यालय भिवानी में बतौर स्टेनो टाइपिस्ट (एडहॉक) उनकी नौकरी लगी थी। 23 दिसम्बर 1982 तक वे डीसी कार्यालय में रहे। पांच महीने एसडीएम सिवानी में स्टेनो रहे। इसके बाद 9 फरवरी 1983 को वे नियमित हुए और खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में नियुक्ति हुई।

 (MOREPIC2)

वर्ष 1987 में उनका तबादला दादरी, वर्ष 1989 में तबादला तोशाम, वर्ष 1996 में जिला परिषद हिसार और इसी साल ही उनका तबादला जिला परिषद नारनौल में हो गया। यहां वे तीन साल तक रहे। इसके बाद वर्ष 1999 में वे जिला परिषद भिवानी में आ गए। दिसम्बर 2000 में वे परमोट होकर अकाउंटेंट बनें। वर्ष 2001 में जिला परिषद से एडीसी कार्यालय भिवानी, वर्ष 2004 में बीडीओ कार्यालय कैरू में रहे।

 (MOREPIC3)

वर्ष 2006 में सीपीएस धर्मबीर के बनें पीए
फरवरी 2006 में वे तत्कालीन हुड्डा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव बनें धर्मबीर सिंह के निजी सहायक के रूप में डेपुटेशन पर लगाए गए। वर्ष 2014 में धर्मबीर सिंह के सांसद बनने के बाद वे भिवानी ब्लॉक में आ गए। वर्ष 2015 में वे पंचायती राज कार्यालय के एक्सईएन कार्यालय में आए और 2017 तक उनकी नियुक्ति रही। इसके बाद फिर से वे बीडीपीओ कार्यालय भिवानी में चले गए। अब 2022 में डीडीपीओ कार्यालय से बतौर उपाधीक्षक (डिप्टी सुपरीटेंडेंट) सेवानिवृत हुए हैं।

  (MOREPIC4)

प्रो. तेजाराम को मानते हैं पे्ररणा स्रोत
वैसे तो वर्ष 1999 से उनकी पर्यावरण के प्रति रुचि बढ़ी और पेड़ लगाने का काम शुरू किया। इस क्षेत्र में और अधिक काम हो, इसके लिए उन्हें प्रेरणा मिली प्रो. तेजाराम से। वर्ष 2000 में उनकी मुलाकात प्रो. तेजाराम से हुई थी, जो खुद एक पर्यावरण प्रेमी हैं। उनकी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए ओमप्रकाश जहां भी नियुक्त हुए, वहीं पर पेड़ के रूप में अपनी निशानी छोड़ते रहे।

 (MOREPIC5)

20-22 साल तक जारी रहा सफर
उनका यह सफर 20-22 साल तक जारी रहे और अब सेवानिवृत के बाद वे पूरा समय पर्यावरण के लिए ही लगाएंगे। उनका मानना है कि हम अपने जीवनकाल में किसी को व्यक्तिगत रूप से कुछ भी ना दे पाएं तो पेड़ लगाएं। पेड़ों के माध्यम से पर्यावरण सुधारकर हम प्रकृति, इंसान को बहुत कुछ दे सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X