Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में तेजी से बढ़ रहा है पूंजि निवेश:रजत अग्रवाल

Updated on Saturday, December 04, 2021 13:20 PM IST

 
 


अमृतसर। इनवैस्ट पंजाब के सीईओ आईएएस रजत अग्रवाल ने कहा है कि पंजाब की बेहतर औद्योगिक नीति के चलते निवेशकों का रूझान लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते न केवल पंजाब की औद्योगिक राज्य के रूप में नई पहचान बनी है बल्कि रोजगार के अवसर भी लगातार बढ़ रहे हैं।
रजत अग्रवाल शुक्रवार को पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे 15वें पाइटैक्स का दौरा करने के बाद उद्योगपतियों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 2017 में घोषित की औद्योगिक नीति के कारण अब तक एक लाख करोड़ से अधिक का पूंजी निवेश हो चुका है। इसे लगातार बढ़ाए जाने पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का मानना है एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि कई लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलता है।
इस अवसर पर बोलते हुए एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने एमएसएमई को मजबूती प्रदान करने के लिए अलग से मंत्रालय की स्थापना की है। जिसकी स्थापना से देश में लगातार छोटे व मध्यम उद्योगों का प्रसार हो रहा है। 
ईएंड वाई के वरिष्ठ प्रबंधक उपिंदर सिंह ढींगरा ने कहा कि कोरोना काल के दौरान एमएसएमई सेक्टर में कई तरह की चुनौतियां पैदा हुई हैं। अब धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए उद्योग विभाग पंजाब के संयुक्त निदेशक बलविंदर पाल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा उद्योगपतियों की सुविधा तथा निवेशकों को अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए लगातार औद्योगिक नीति में बेहतर बदलाव करने के लिए हमेशा प्रयासरत है। 
इस संबंध में उद्योगपतियों के साथ लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चैप्टर के चेयर आरएस सचदेवा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X