Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में आतंकी हमला किया नाकाम

Updated on Wednesday, November 24, 2021 23:05 PM IST


चंडीगढ़, 24 नवंबर। पंजाब पुलिस ने तरनतारन के गांव सोहल निवासी एवं विदेश आधारित आतंकवादी संगठनों से जुड़े कट्टरपंथी ऑपरेटिव रणजीत सिंह की गिरफ्तारी के साथ संभावी आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने उसके कब्ज़े से दो चीनी पी-86 हथगोले और दो पिस्तौलों सहित जींदा कारतूसों के अलावा पी.बी.02-डी.ए-6685 नंबर वाला एक काले रंग का रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।
डीजीपी इकबालप्रीत सिंह ने बताया कि अमृतसर के इलाके में रणजीत सिंह की मौजूदगी संबंधी खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसओसी अमृतसर की विशेष टीमों को संदिग्ध व्यक्ति का पता लगाने के लिए निर्धारित क्षेत्र में भेजा गया था और रणजीत सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया। पंजाब में अन्य हथियारों के साथ-साथ हथगोले और टिफिन बमों की भारी आमद देखने को मिल रही है। सीआईए नवांशहर और पठानकोट के छावनी क्षेत्र में दो ग्रेनेड धमाकों के मामले और जीरा क्षेत्र से एक जिंदा हथगोले की बरामदगी के मामले सामने आए थे।
डीजीपी ने बताया कि जांच के दौरान रणजीत ने खुलासा किया कि उसने सामाजिक कार्यों के बहाने फंड इक_ा करने के लिए ‘कौम दे राखे’ नामक ग्रुप बनाया था और इस ग्रुप के द्वारा सोशल मीडिया के ज़रिये वह यूके और अन्य देशों में रहते अलग-अलग कट्टरपंथी और दहशतगर्द तत्वों के संपर्क में आया था और अपने सामाजिक कार्य की आड़ में स्लीपर सैल बनाने के लिए मदद की पेशकश की थी।
डीजीपी ने बताया कि रणजीत भी उस ग्रुप का हिस्सा था, जिसने 15 जनवरी, 2020 को हरिमंदिर साहिब अमृतसर को जाती विरासती सडक़ पर लोक नृत्यों संबंधी स्थापित बुतों की तोडफ़ोड़ की थी। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस की तरफ से रणजीत को बुतों की तोडफ़ोड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह इस समय जमानत पर है। पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X