Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

आंदोलन में मारे गए किसानों के आश्रितों को नौकरी देगी पंजाब सरकार

Updated on Wednesday, November 17, 2021 22:34 PM IST



चंडीगढ़। पंजाब के 32 किसान संगठनों की मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ हुई मैराथन बैठक में जहां 17 मांगों पर सहमति बन गई वहीं बैठक से पहले सीएम सिक्योरिटी द्वारा धक्का मुक्की किए जाने से नाराज किसानों ने पंजाब भवन के बाहर धरना भी दिया। मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने खुद वहां पहुंचकर किसानों को मनाया और फिर बैठक शुरू हुई। बैठक में कर्ज माफी के मुद्दे पर सहमति नहीं बनी है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कृषि कानून पर हम किसानों के कहे मुताबिक प्रस्ताव लेकर आए।
पंजाब में काले कानून लागू नहीं किए जाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके अलावा 2013 का अकाली सरकार का काले कानूनों से मिलता-जुलता कांट्रैक्ट फार्मिंग एक्ट भी रद्द कर दिया है।
गुलाबी सुंडी से नरमे की फसल को हुए नुकसान को देखते हुए 12 हजार के मुआवजे को बढ़ाकर 17 हजार रुपए कर दिया है। जिनका 75 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान हुआ है, उन्हें इसका फायदा होगा। आंदोलन के दौरान 652 किसानों की मौत हुई। इनमें से 152 को ही नौकरी मिली है। सीएम ने किसान नेताओं से लिस्ट मांगी है। इसके बाद उनके परिवारों को नौकरी और मुआवजा देंगे।
गन्ने का रेट 360 कर दिया है। इसमें 35 रुपए सरकार और 15 रुपए गन्ना मिल डालेगी और काउंटर पेमेंट करेगी। मंडियों में जो फसल बच गई है, उसे अगले तीन-चार दिनों में खरीदेंगे। एपी स्कीम के तहत बागवानी वाले किसानों ने मीटर लिए हैं, उनका हर साल आने वाले 37 हजार का बिल आता है। उसे भी फ्री कर दिया गया है। पंजाब में गैर पंजाबियों की भर्ती रोकने के लिए एक हफ्ते में कानून ला रहे हैं। किसानों ने पंजाबियों के लिए 80 प्रतिशत कोटा रखने को कहा है।
किसान आंदोलन के दौरान पंजाब सरकार ने किसानों पर पर्चे किए हैं। जो भी केस आंदोलन से संबंधित होगा,उन सबको रद्द किया जाएगा। चंडीगढ़ में भी किसानों पर मामले दर्ज हुए हैं उन्हें रद्द करवाने के लिए गवर्नर से मिलेंगे। नकली बीज बेचने वाली फतेहाबाद की कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होगी। किसान और खेत मजदूरों के लिए पेंशन स्कीम बनाई जाएगी।

सीएम बोले- इस्तीफा देकर मोर्चे में जाने को तैयार
इस मौके सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि उन्होंने किसानों को कहा है कि अगर संयुक्त किसान मोर्चा कहे तो वे सरकार से इस्तीफा देकर भी आंदोलन में जाने को तैयार हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X