Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

सिर को कैनवस समझकर उकेर देते हैं पेंटिंग

Updated on Sunday, October 31, 2021 19:43 PM IST

मुक्तसर साहिब। बाल बढऩे पर कटिंग तो हर कोई करवाता है लेकिन कटिंग के साथ-साथ अगर आपके सिर पर कोई कलाकारी की जाए तो यकीनन भीड़ में आकर्षण का केंद्र आप नहीं आपका सिर होगा। ऐसी ही कुछ अनोखी कलाकारी दिखाते हैं पंजाब के मुक्तसर साहिब जिला के गांव लंबी के दो भाई राजविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह। लंबी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का विधानसभा क्षेत्र है। कहते हैं आवश्यकता अविष्कार की जननी है। लंबी के दो उत्साही नौजवानों ने हेयर टैटू के जिए न तो कोई टे्रनिंग ली और न ही किसी तरह की खास मशीनों की मदद।

(SUBHEAD)
इससे पहले परिवार के ज्यादातर सदस्य ट्रक ड्राईवरी की लाइन में थे। डेली वेजीज का काम करने पर जब घर का गुजारा नहीं चला तो राजविंदर और गुरविंदर ने पहले हेय सैलून पर काम किया। यहीं से उनके दिमाग में कुछ नया करने की इच्छा पैदा हुई और घंटों अभ्यास करके शुरू-शुरू सिर आढ़े-तीरछे डिजाइन बनाने शुरू किए।

(MOREPIC1)  
फिर एक दिन राजविंदर के दिमाग में आया कि क्यों न सिर में कटिंग के साथ-साथ पेंटिंग की जाए। दोनों भाईयों केवल कैंची, ट्रिमर, उस्तरे की मदद से सिर में कलाकार करनी शुरू कर दी। कभी-कभी सिर में बनाई कलाकृति को नया रूप देने के लिए कलर पैंसिल का भी इस्तेमाल करते हैं।
इसके बाद वर्ष 2017 में दोनों भाईयों ने पंजाब-हरियाणा की सीमा पर बसे छोटे से कस्बे मंडी किलायांवाली में अपनी दुकान खोली। देखने में यह एक साधारण हेयर सैलून की तरह है लेकिन इसके भीतर काम करने वाले नौजवान ऐसे हैं जिनकी कला के बालीवुड स्टार अजय देवगन, बालीवुड के प्रसिद्ध हेयर आर्टिस्ट आलीम-हकीम भी दीवाने हैं। राजविंदर और गुरविंदर कलर्स टीवी, सोनी टीवी के कई कार्यक्रमों में आ चुके हैं। अब वह अपने मोबाइल में फोटो देखकर किसी भी व्यक्ति के सिर पर वैसी ही तस्वीर बना सकते हैं।

बनना चाहते थे कब्बडी खिलाड़ी, चोट लगी तो शुरू की हेयर कटिंग
लंबी के नौजवान राजविंदर सिंह व गुरविंदर सिंह मूल रूप से कब्बडी खिलाड़ी हैं। स्कूल टाइम से ही कब्बडी प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे हैं। दोनों भाई स्टेट और नेशनल तक भी पहुंचे। दोनों भाईयों का सपना प्रो  कब्बडी में जाने का था लेकिन खेलते समय चोटिल हो के बाद कब्बडी को हमेशा के लिए छोडऩा पड़ा हेयर कटिंग के पेशे में कदम रखा। राजविंदर के अनुसार जितनी शोहरत कब्बडी में थी उससे कहीं ज्यादा नाम हेयर कटिंग के साथ-साथ हेयर टैटू बनाने से मिल रही है।
(MOREPIC4) 
कोई बनवाता है ताज महल तो कोई फिल्मी कलाकारों की तस्वीरें
राजविंदर ने बताया उनके पास तरह-तरह के ग्राहक आते हैं। युवा प्रेमी अक्सर सिर पर ताजमहल बनवाते हैं, वहीं पंजाब के नौजवान अपने पसंदीदा फिल्मी कलाकारों तथा पंजाब गायकों की तस्वीरें अपने सिर पर बनवाते हैं। राजविंदर ने बताया कि जिन दिनों में क्रिकेट मैच होते हैं उन दिनों में युवा अपने पसंदीदा क्रिकेटरों की तस्वीरें बनवाते हैं। ज्यादातर युवा विराट कोहली के प्रशंसक है। वहीं छोटे बच्चे आज भी मिक्की-माउस तथा अन्य कार्टून की तस्वीरें बनवाते हैं।

पंजाब के सीएम की तस्वीरें बनवाने वाले भी कम नहीं
गुरविंदर सिंह के अनुसार पंजाब में हालही में जब चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उनके पास भारी संख्या में युवा आए जिन्होंने मुख्यमंत्री की तस्वीर अपने सिर पर बनवाकर खुशी का इजहार किया।

बाबा मुराद शाह को समर्पित की कला
राजविंदर सिंह ने बताया कि वह तथा उनका पूरा परिवार बाबा मुराद शाह नकोदर वालों का भगत है। जिसके चलते उन्होंने अपने सैलून का नाम बीएमएस हेयर स्टाईल रख लिया है। अब वह अपने हेयर टैटू को भी इसी नाम से प्रचारित कर रहे हैं।
(MOREPIC3) 
जो पैसे नहीं दे सकते हैं उनका मुफ्त में पूरा करते हैं शौक
राजविंदर सिंह ने बताया कि वह औसतन एक कलाकृति बनाने के दो से पांच हजार रुपये तक लेते हैं। कैंची, ट्रिमर, उस्तरे तथा ब्लेड की मदद से एक कृति में बनाने में करीब एक घंटे का समय लगता है। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र बहुत ज्यादा अग्रणी नहीं है। जिसके चलते कई बार ऐसे लोग भी उनके पास आ जाते हैं जो पैसे देने में सक्षम नहीं होते लेकिन उन्हें अपने सिर में कला कृति बनवाने का शौंक होता है। दोनों भाई ऐसे लोगों का मुफ्त में शौंक पूरा करते हैं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X