Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सुरजीत हॉकी टूर्नामैंट के फाइनल मैच में सीएम चन्नी बने गोलकीपर

Updated on Sunday, October 31, 2021 19:37 PM IST

 

चंडीगढ़। जलांधर के कटोच स्टेडियम में उस समय पर शानदार खेल भावना देखने को मिली जब सुरजीत हॉकी टूर्नामैंट के फाइनल के दौरान मुख्यमंत्री, पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वयं गोलकीपर की भूमिका निभाई।
फाइनल मैच के दौरान मुख्यमंत्री जो स्वयं विश्वविद्यालय स्तर पर हैंडबॉल खेल चुके हैं, को मंच संचालक द्वारा हॉकी में भी हाथ आजमाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने भी उनके आग्रह को स्वीकार करने में देर ना की और गोल रोकने के लिए गोलकीपर की वर्दी पहन कर मैदान में जा डटे। उनके कैबिनेट साथी और पूर्व ओलंपियन परगट सिंह ने भी अपने नेता के साथ खेल कला दिखाने के लिए स्टिक हाथ में पकड़ ली।

(SUBHEAD)
जब मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट साथी मैदान में उतरे और हॉकी के मैदान में शानदार खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया तो पूरे स्टेडियम ने तालियां बजाते हुए उनकी हौसला अफजाई की। गोलकीपर के तौर पर मुख्यमंत्री चन्नी ने परगट सिंह द्वारा किए गए कुल पाँच हिट में से तीन हिट का शानदार बचाव किया।

उन्होंने हाल ही में समाप्त हुई टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने वाले ओलम्पियनों द्वारा किए गए हिट को रोक कर भी गोल होने से बचाया। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह उनके जीवन का एक ख़ास दिन है, क्योंकि उनके खेल जीवन की यादें ताज़ा हो गई हैं।

(MOREPIC1) 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल ही एक ऐसा जऱीया है जिसके द्वारा युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक रूप से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह सुनिश्चित बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी कि पंजाब के खिलाड़ी खेल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में अपने कौशल का लोहा मनवाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेल के मैदान में बच्चों के साथ भी ख़ास पल बिताए और कहा कि इनके खिले हुए चेहरे मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

 

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X