Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के छह जिले बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में

Updated on Saturday, October 16, 2021 22:01 PM IST

 

चंडीगढ़। केंद्र सरकार द्वारा पंजाब में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के बाद राज्य की सियासत पूरे उफान पर है। पंजाब के सात जिले बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में आ गए हैं। गृहमंत्रालय ने बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दिया है। पंजाब का करीब 596 किलोमीटर एरिया पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है।  जिसमें पंजाब के छह बड़े जिले अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, पठानकोट का पूरा एरिया बीएसएफ के अधीन आ गया है, वहीं फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, कपूरथला और जालंधर का कुछ हिस्सा भी इस दायरे में आएगा।
इस मुद्दे पर जहां पूर्व कांग्रेस प्रधान तथा विपक्षी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की असफलता करार दे रहे हैं वहीं पंजाब के गृहमंत्री सुखङ्क्षजदर सिंह रंधावा ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के एक साक्षात्कार का हवाला देते हुए कहा है कि इसके लिए ग्रांउड पूर्व अमरिंदर सरकार ने तैयार किया था। रंधावा ने 2016 में अमरिंदर के एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए कहा है कि उस वक्त कैप्टन ने बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच साठगांठ का आरोप लगाया था और अब इसका समर्थन कर रहे हैं।
रंधावा ने अमरिंदर के इंटरव्यू का खुलासा करते हुए कहा कि उस समय वह बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच नेक्सस होने का दावा करते हुए इसे तोडऩे की बात कह रहे थे। अमरिंदर ने यह बात राहुल गांधी की मौजूदगी में कही थी। आज अमरिंदर सिंह इस फैसले को सही करार दे रहे हैं क्योंकि उन्होंने खुद इसके लिए मुख्यमंत्री रहते हुए ग्रांउड तैयार किया है।
इस बीच पंजाब के डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को देररात भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगने वाले पंजाब पुलिस के अमृतसर (ग्रामीण), बटाला और गुरदासपुर जिलों के नाकों की औचक निरीक्षण किया।  रंधावा ने पाकिस्तान से सटे अजनाला, डेरा बाबा नानक, कलानौर आदि क्षेत्रों के पंजाब पुलिस के नाकों की स्थिति का ज़मीनी स्तर पर जायज़ा लिया, पंजाब पुलिस को चौकस रहने के आदेश देते हुए कहा कि सुरक्षा, कानून-व्यवस्था के मामले में ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X