Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में ईसाइयों ने शुरू किया धर्म परिवर्तन

Updated on Wednesday, October 13, 2021 23:05 PM IST


चंडीगढ़। पंजाब में करीब दो दशक बाद एक फिर से धर्म परिवर्तन का अभियान शुरू हो गया है। ईसाई मिशनरियों ने राज्य के कई जिलों में यह अभियान चलाया हुआ है। इसमें सिखों के एक विशेष समुदाय के लोग आकर्षित होकर धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। वहीं अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने भी इन घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए सिख कौम को एकजुट होने की अपील की है।
पंजाब में 1990 के दशक में ईसाई मिशनरियों ने धर्म परिवर्तन का अभियान शुरू किया था। उस समय ईसाइयों ने पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर, जालंधर, फगवाड़ा आदि के क्षेत्रों में भारी संख्या में धर्म परिवर्तन करवाया था। करीब दो दशक शांत रहने के बाद यह अभियान फिर से शुरू हो गया है। इस बार निशाने पर सिखों का एक विशेष समुदाय है। जिसके लोगों को उनके बच्चों को महंगे स्कूलों में मुफ्त शिक्षा प्रदान करने, प्रति व्यक्ति धर्म परिवर्तन के बदले मोटी धनराशि देने जैसे लालच दिए जा रहे हैं।
शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्षा बीबी जागीर कौर ने कहा कि उनके संज्ञान में भी यह मामला आया है। कुछ संगठन न केवल सिखों बल्कि हिंदुओं को भी प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है। एसजीपीसी ने फैसला किया है कि इस संबंध पंजाब में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। एसजीपीसी के सभी पदाधिकारियों, स्कूल व कालेज प्रबंधकों तथा सेवादारों को निर्देश जारी किए गए हैं जो लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं उन्हें वापस सिख धर्म में शामिल किया जाएगा।
सिखों की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञान हरप्रीत सिंह के अनुसार ईसाई मिशनरी पिछले कुछ वर्षों से सीमावर्ती इलाकों में जबरन धर्म परिवर्तन के लिए एक अभियान चला रही हैं। निर्दोष लोगों को ठगा जा रहा है। धर्म परिवर्तन के लिए लालच दिया जा रहा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जबरन धर्मांतरण का मुकाबला करने के एक अभियान शुरू किया है। जिसमें सिख प्रचारक अपने धर्म पर साहित्य बांटने के लिए गांवों का दौरा कर रहे हैं।
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X