Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

खन्ना में पकड़ी गई 56.11 लाख रुपये की पुरानी करंसी, 14 गिरफ्तार

Updated on Monday, October 16, 2017 11:30 AM IST

लुधियाना ,15 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) खन्ना पुलिस ने पुरानी करंसी का लेन-देन करते 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे 56.11 लाख रुपये की पुरानी करंसी बरामद की गई है। इनमें 1000 और 500 के नोट हैं। रविवार को खन्ना सिटी थाना के एसएचओ रजनीश सूद ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।सात आरोपी मिलिट्री ग्राउंड व 7 लोग समराला रोड स्थित एएस कॉलेज के पास से पकड़े गए हैं। सभी आरोपी कुल 5 कारों में सवार थे। आरोपियों के खिलाफ दि स्पेसीफाइड बैंक नोट्स ऑफ लाइबिल्टीज एक्ट 2017 की धारा 5 और 7 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसएचओ सिटी रजनीश सूद ने बताया कि सूचना मिली थी कि मिलिट्री ग्राउंड में शिव मंदिर के पीछे इटियोस, आल्टो व स्विफ्ट कारों में सवार व्यक्तियों के पास बंद हो चुके नोट हैं। पुलिस ने उन्हें घेर कर उनके कब्जे से 55 लाख 78 हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों की पहचान अजीत कुमार निवासी ललहेड़ी रोड खन्ना, सुरिंजर कुमार कुमार निवासी कालस खुर्द (कूमकलां), प्रताप सिंह निवासी सेक्टर 51-डी चंडीगढ़, प्रिंसिपल बासल निवासी मनीमाजरा, गुरजीत सिंह और भगवान सिंह दोनों निवासी गांव खेड़ी भेखी (फतेहगढ़ साहिब) और पवित्तर सिंह निवासी चांदला मार्केट खन्ना के रूप में हुई है। दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि समराला रोड स्थित एएस कॉलेज के पास इंडिका विस्टा और स्विफ्ट कारों में सवार लोगों के पास पुरानी करंसी है। पुलिस ने रेड कर उनकी तलाशी ली तो 33 हजार रुपये की पुरानी करंसी बरामद हुई। 7 आरोपियों की पहचान वरिंदर कुमार निवासी खन्ना, भोला सिंह निवासी माहिलपुर रोड होशियारपुर, राम लुभाया निवासी नवांशहर, संजीन कुमार निवासी नवांशहर, तेजिंदर सिंह निवासी नवांशहर, सुखविंदर सिंह निवासी नवांशहर और एक महिला लवलीन सैणी निवासी मॉडल टाउन नवांशहर के रूप में हुई है। पुरानी करंसी के साथ पकड़े गए 14 आरोपियों में एक बर्खास्त पुलिस कर्मी भी शामिल है। ललहेड़ी रोड निवासी अजीत कुमार पहले पंजाब पुलिस में ही तैनात था, लेकिन किसी केस में उसे डिसमिस कर दिया गया था। एसएचओ सिटी रजनीश सूद का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच में ही इससे पर्दा हट सकता है।



Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X