Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

 पंजाब की राजनीतिक अस्थिरतादुर्भायपूर्ण:केजरीवाल

Updated on Wednesday, September 29, 2021 19:18 PM IST

 



चंडीगढ़।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में चल रही सत्ता की लड़ाई से पैदा हुई राजनीतिक अस्थिरता को दुर्भायपूर्ण करार देते हुए कहा है कि पंजाब की जनता समझ नहीं पा रही है कि वह अपनी समस्याओं के लिए किसे मिले।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस ने सरकार को तमाशा बना दिया है। चुनाव में केवल चार महीने शेष हैं और उसके बाद आम आदमी पार्टी पंजाब को एक स्थिर व ईमानदार सरकार देगी।
केजरीवाल ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पंजाब को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता देखना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन सरकार ने पंजाब के लोगों से जो वादे किए थे, मुख्यमंत्री चन्नी उन्हें पूरा करें या फिर कहें कि कैप्टन ने लोगों से झूठे वादे किए थे। ंचन्नी को चुनौती देते हुए केजरीवाल ने कहा कि मंत्रिमंडल में दागी मंत्रियों और दागी अधिकारियों को प्रतिष्ठित पदों पर बिठाया गया है। उन पर केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
पंजाब के लोग बरगाड़ी कांड के दोषियों को सजा दिलाना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी अगर कुंवर विजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट पढ़ेंगे तो उसमें आरोपियों के नाम लिखे हैं। उन्होंने कहा कि बरगाड़ी कांड के आरोपियों को चौबीस घंटे के अंदर कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जा सकता है।
कैप्टन सरकार ने पंजाब के युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। रोजगार नहीं मिलने तक बेरोजगारी भत्ता देने को भी कहा था। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक सप्ताह के भीतर पंजाब के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने सहित बीते साढ़े चार वर्षों का बकाया भी दें।
केजरीवाल ने किसानों का कर्ज माफ करने,बिजली समझौते रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि दिल्ली में ४९ दिन की सरकार के दौरान उन्होंने बिजली के रेट आधे और पानी मुफ्त किया था।
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X