Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

इस बार कार बाजार में दिख रही मंदी, जीएसटी की अफवाह से हुई दिक्कत

Updated on Monday, October 16, 2017 11:28 AM IST

मोहाली,15 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  दिवाली पर इस बार कार बाजार में मंदी देखने को मिल रही है। सेकेंड हैंड कारों व नई कारों की खरीद-फरोख्त पिछले साल की तुुलना में कम हुई है। सेकेंड हैंड कारों का काम करने वालों का कहना है कि ग्राहक जिस दाम पर कार लेना चाहता है, उस दाम पर बात नहीं बन रही है। वहीं, लोग पूछने के लिए ज्यादा आ रहे है और खरीदने कम। कई नामी कंपनियों की ओर से दिवाली पर कई तरह की छूट भी दी गई है लेकिन इसके बावजूद दिवाली से पहले टारगेट अचीव नहीं हुआ।  शहर के कुछ कार डीलरों से बात की। कुछ ने सेल को ठीक कहा तो कुछ ने बेअसर बताया। रेनाल्ड कंपनी के मैनेजर गुरविंदर सिंह के मुताबिक पिछली बार की तुलना में इस बार काफी गिरावट आई है। गिरावट की वजह है कि जीएसटी के समय कंपनी वालों ने एक अफवाह फैलाई कि अब कारों के मूल्य में बढ़ोतरी होगी। जिसकी वजह से ग्राहकों ने उस समय ही कार की खरीदारी कर ली। दाम बढऩे के बजाय कम हो गए और कंपनी को बाद में ग्राहकों को कुछ पैसा वापस करना पड़े। यही वजह है कि कार बाजार मे गिरावट आई है।

कई कंपनियों की खरीद में गिरावट
मारूति और महिंद्रा के मैनेजर प्रवीण का मानना है कि हमारी सेल में भी इस बार 10 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। लेकिन दिवाली तक सही हो जाना चाहिए।

हुंडई कंपनी ने जताई संतुष्टि
हुंडई के मैनेजर अशोक शर्मा का कहना है कि हम तो इस बार दीपावली पर धमाका करने वाले हैं, हमारी सेल तो इस बार बहुत अच्छी जा रही है। उनका दावा है कि पूरे पंजाब मे सबसे अच्छी सेल रहेगी।

2 डीलर्स के पास गई सिर्फ 20 कारें
सेकेंड हेड कारों का काम करने वाले संजीव ने बताया कि इस बार सेकेंड हैंड कार बाजार में मंदी है। पिछले एक सप्ताह में सिर्फ 12 डीलरों के पास से 20 कारें ही गई हैं। हो सकता है इस कारण अलग-अलग कंपनियों की ओर से नई कारों पर स्कीम देनी है। लेकिन आने वाले दिनों में सेल ठीक होने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X